इसी सप्ताह उतरेंगे फील्ड में, दीपक बाबरिया की मंजूरी के बाद जारी हुई लिस्ट सभी को-आर्डिनेटर के सहयोग के लिए हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं की भी लगी ड्यूटी को-आर्डिनेशन के लिए सभी जिलों के प्रभारी किए नियुक्त
चंडीगढ़, 1 सितंबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)
कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में संगठन गठन के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। पहले चरण में जिलाध्यक्षों का फैसला होना है। जिलाध्यक्षों के लिए पार्टी नेतृत्व स्थानीय नेताओं पर भरोसा नहीं कर रहा है। अपने स्तर पर जिलाध्यक्ष के संभावित चेहरों के लिए फीडबैक जाएगा। इसके लिए पार्टी हाईकमान ने 11 एआईसीसी को-आर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। उनके सहयोग के दो-दो पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के को-आर्डिनेट भी लगाए हैं।
बताते हैं कि नवनियुक्त को-आर्डिनेटरों की बैठक भी प्रभारी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित 15 जीआरजी में बुलाई है। इस बैठक में संगठन गठन को लेकर उन्हें दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। संगठन को लेकर खुद प्रभारी लोकसभा क्षेत्रवार नेताओं की बैठकें ले चुके हैं।
उनके सहयोग के लिए पीसीसी की ओर से इसराना विधायक बलबीर वाल्मीकि और अब्दुल गफ्फार कुरैशी को अटैच किया है। धीरु भाई पटेल रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिला के कार्डिनेटर होंगे। प्रदेश कांग्रेस की ओर से बादली विधायक कुलदीप वत्स और भिवानी के पवन बुवानीवाला उनका सहयोग करेंगे। भिवानी और चरखी दादरी जिला के कार्डिनेटर अनिल यादव होंगे। यादव के सहयोग के लिए वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह तथा लाल बहादुर खोहल को जिम्मेदारी सौंपी है।
सिरसा व फतेहाबाद जिला में को-आर्डिनेटर की जिम्मेदारी कुलजीत बचैल को सौंपी है। खरखौदा विधायक जयवीर सिंह वाल्मीकि और कालका विधायक प्रदीप चौधरी को प्रदेश कांग्रेस की ओर से उनका सहयोग करने के लिए नियुक्त किया है। कुरुक्षेत्र व कैथल जिला के को-आर्डिनेटर का काम राजकुमार इंदौरिया देखेंगे। उनके सहयोग के लिए गोहाना विधायक जगबीर सिंह मलिक और सढ़ौरा विधायक रेणु बाला को लगाया हे। अंबाला व पंचकूला में शाहबीर खान पठान कार्डिनेटर होंगे। पूर्व पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया और जयपाल लाली को उनके साथ अटैच किया है। हिसार के को-आर्डिनेटर कांती भाई बारवर होंगे। बेरी विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान और नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी उनका सहयोग करेंगी।













