छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- दिनांक 06 मार्च 24 को श्री योग वेदांत सेवा समिति, गोंदिया के तत्वाधान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला मंडल, युवा सेवा संघ एवं सभी साधक भाई बहनों के द्वारा गोंदिया शहर के मुख्य मार्ग में जन जागृति यात्रा बड़े भव्य रूप से निकाली गई। जन जागृति यात्रा में परम पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू की इच्छा अनुसार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने एवं उनकी रिहाई के लिए सभी साधकों ने प्रशासन एवं न्याय व्यवस्था से मांग की साथ ही बापूजी पर लगाए गए झूठे आरोपों के विरोध में आक्रोश पूर्ण नारों के द्वारा समाज में यह संदेश दिया गया कि सनातन धर्म की रक्षा करने वाले संतों पर अत्याचार बहुत हो चुका, अब न्याय व्यवस्था को विशेष ध्यान देना चाहिए। जन जागृति यात्रा में बजरंग दल के गोंदिया प्रमुख श्री देवेश मिश्रा जी भी विशेष रूप से सम्मिलित हुए एवं उन्होंने भी *मीडिया के सामने पूज्य गुरुदेव के उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपनी चिंता व्यक्त की एवं सरकार से मांग की, कि शीघ्र इस पर विचार किया जाए।जन जागृति यात्रा में बड़ी संख्या में साधक गण उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।संत श्री आशाराम जी आश्रम सभी सेवादारी भाई बहनों को एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित करता है।













