इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- चकरनगर स्थित पांच नदियों के संगम स्थान पंचनद पर हजारों श्रद्धालुओं ने आधी रात से ही स्नान प्रारंभ कर दिया चंबल क्षेत्र के सुदूर अंचल से पधारे हजारों श्रद्धालुओं ने शाम से ही डाल डेरा डाल रखा था पुलिस की समुचित मौजूदगी एवं एनडीआरएफ की टीम के संरक्षण में स्नान पूर्णतः सुरक्षित संपन्न हुआ प्रशासन की तैयारी चाकचौबंद रही। बताते चलें कि यह स्थान प्राचीन काल से ही महत्व का रहा है यहां गोस्वामी तुलसीदास जी जैसी महान संतों का भी आना-जाना होता रहा है यहां स्नान के पश्चात प्राचीन कालेश्वर बाबा के मंदिर की पूजा करने का विधान है । यहां प्रांगण में संगम के दोनों तरफ मेला लगता है जिसमें अंचल के बच्चे बड़े महिलाएं खूब आनंदपूर्वक खरीदारी करते हैं।







