ADVERTISEMENT
नई दिल्ली, 7 सितम्बर
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने आज अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी की पंजाब सरकार ने अभी तक अपने कर्मचारियों का अगस्त का वेतन नहीं दिया है।
एक खबर में दावा किया गया था कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार धन की कमी से जूझ रही है और इस वजह से अपने कर्मचारियों को अगस्त महीने का वेतन भी नहीं दे पा रही है।
रिजिजू ने आगे कहा कि केजरीवाल ‘इंडिया वर्ल्ड नंबर 1’ बनाना चाहते थे लेकिन साल में उन्होंने ‘पंजाब’ के लिए क्या किया? उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली में भी राजस्व को ‘बर्बाद’ किया जा रहा है।













