Wednesday, March 11, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

2 दिसंबर को मलोट से महिलाओं के लिए जागरूकता शिविरों की शुरुआत: डॉ. बलजीत कौर

admin by admin
in BREAKING, chandigarh, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
2 दिसंबर को मलोट से महिलाओं के लिए जागरूकता शिविरों की शुरुआत: डॉ. बलजीत कौर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन

0
बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

0
सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

0
मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
चंडीगढ़, 29 नवंबर:

पंजाब सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता शिविरों की श्रृंखला की शुरुआत 2 दिसंबर से मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब से करेगी। इस बात की जानकारी आज पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर 3 दिसंबर को फरीदकोट में राज्य स्तरीय समागम किया जाएगा और इस मौके पर दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए काम करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने राज्य सरकार की महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए कहा कि इन कैंपों का उद्देश्य महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराना और विभिन्न स्वास्थ्य मुद्दों पर जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए तैयार की गई विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें सशक्त करने की सरकार की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि कैंपों में जिला अस्पतालों की विशेषज्ञ टीमों द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इस दौरान स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर, रक्तचाप, शुगर टेस्ट और एनीमिया की जांच की जाएगी। जरूरतमंद महिलाओं को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।
इन कैंपों में महिलाओं को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों जैसे गर्भनिरोधक उपाय, परिवार नियोजन, मूत्र संक्रमण (यूटीआई), माहवारी स्वच्छता और किशोरावस्था स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि यह कैंप रोजगार सृजन विभाग, कौशल विकास विभाग, आयुर्वेदिक विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और स्थानीय निकाय विभाग के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे। कैंपों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर स्कीम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण, बच्चों से संबंधित योजनाएं, 181 महिला हेल्पलाइन और पेंशन योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे और फॉर्म भरे जाएंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य भर में जिला स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनकी शुरुआत 2 दिसंबर को श्री मुक्तसर साहिब से होगी। इसी प्रकार, 4 दिसंबर को अमृतसर, 5 दिसंबर को बरनाला, 9 दिसंबर को बठिंडा, 10 दिसंबर को फरीदकोट, 11 दिसंबर को श्री फतेहगढ़ साहिब, 12 दिसंबर को फाजिल्का, 13 दिसंबर को फिरोजपुर, 14 दिसंबर को गुरदासपुर, 18 दिसंबर को होशियारपुर, 19 दिसंबर को जालंधर, 20 दिसंबर को कपूरथला, 24 दिसंबर को लुधियाना, 2 जनवरी 2025 को मालेरकोटला, 3 जनवरी को मानसा, 7 जनवरी को मोगा, 8 जनवरी को पठानकोट, 9 जनवरी को पटियाला, 14 जनवरी को रूपनगर, 15 जनवरी को संगरूर, 16 जनवरी को एसएएस नगर, 17 जनवरी को एसबीएस नगर और 18 जनवरी को तरनतारन में शिविर लगाए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर फरीदकोट में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कुल 9 व्यक्तियों और 4 संस्थाओं को चार श्रेणियों – सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी, सर्वश्रेष्ठ रोजगारदाता, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ संस्था या दिव्यांगजन के कल्याण के लिए – सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से हर पुरस्कार विजेता को 10,000 रुपए नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि विभिन्न पहल के माध्यम से दिव्यांगजनों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि नेत्रहीन व्यक्तियों के सहायक के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा संबंधी अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी बसों में दिव्यांगजनों को किराए में 50 प्रतिशत छूट दी गई है। वर्ष 2023-24 में 2.19 करोड़ रुपए की लागत से 7.5 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाया गया है। चालू वित्त वर्ष 2024-25 में राज्य पेंशन योजना के तहत 2,65,694 दिव्यांगजनों को 278.17 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दी गई। बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए 12,607 दिव्यांगजनों को वजीफा के रूप में 3.37 करोड़ रुपए वितरित किए गए।

उन्होंने कहा कि स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत, बाल मजदूरी और हिंसा का मुकाबला करने के उद्देश्य से 100 प्रतिशत दिव्यांगजनों के परिवारों के स्कूल जाने वाले बच्चों को 4,000 रुपए प्रति माह वजीफा दिया जाता है।

इसके अलावा पंजाब सरकार ने सिप्डा योजना के तहत दिव्यांगजनों के लिए 144 सरकारी इमारतों में पहुंच को सुगम बनाने के लिए 23.16  करोड़ रुपए जारी किए हैं। राज्य के विभिन्न विभागों में दिव्यांगजनों के लिए रिक्त पदों को भरने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सीधी भर्ती के लिए 1,754 पद और पदोन्नति के लिए 556 पदों की पहचान की गई है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लुधियाना में टीसीटीवीएच केंद्र को नेत्रहीन व्यक्तियों को विशेष शिक्षा प्रदान करने के लिए मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, लुधियाना के नेत्रहीन स्कूल को अपग्रेड करने के लिए 1.67 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के कल्याण और उनके योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें सशक्त बनाने के मिशन पर काम कर रही है।

Post Views: 233
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: #DR.BALJIT KAURAyurvedic DepartmentCabinet MinisterEmployment Generation DepartmentMaloutMinister of Social SecurityRural Development Department and Local Government DepartmentsSkill Development DepartmentSri Muktsar SahibSri Muktsar Sahib districtWomen and Child Development
ShareTweetPin
Previous Post

पंजाब सरकार ने डिफॉल्टर मोटर वाहन डीलरों से पोज़ेशन टैक्स की वसूली तेज़ की

Next Post

30 November Ka Panchang

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन
INDIA

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन

0
बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान
INDIA

बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

0
सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण
INDIA

सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

0
मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू
INDIA

मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी
INDIA

होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

0
Next Post
आज का हिन्दू पंचांग : दिनांक 16 अप्रैल 2022

30 November Ka Panchang

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us