Wednesday, March 11, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन कैबिनेट द्वारा एस.ए.एस. नगर में पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिअलरी साइंसज़ की स्थापना को मंजूरी

admin by admin
in BREAKING, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन कैबिनेट द्वारा एस.ए.एस. नगर में पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिअलरी साइंसज़ की स्थापना को मंजूरी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
जिगर की बीमारियों के इलाज के लिए राज्य में विश्व स्तरीय सुविधाएं देने के उद्देश्य से उठाया कदम 
चंडीगढ़, 28 अगस्त (प्रेस की ताकत ब्यूरो)
पंजाब में जिगर की बीमारियों के इलाज के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया करने के उद्देश्य से एक अहम फ़ैसले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को एस.ए.एस. नगर में पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिअलरी साइंसज़ की स्थापना को हरी झंडी दे दी।
 इस सम्बन्धी फ़ैसला पंजाब सिविल सचिवालय-1 में मुख्यमंत्री के दफ़्तर में उनके नेतृत्व अधीन हुई मंत्रिमंडल की मीटिंग में लिया गया।
 यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री दफ़्तर के प्रवक्ता ने बताया कि इस फ़ैसले का मंतव्य पंजाब को देश भर में स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के गढ़ के तौर पर उभारना है। यह केंद्र जिगर से सम्बन्धित बीमारियों के डायग्नोस, स्वास्थ्य सुविधाएं और वाजिब दरों पर इलाज और काउंसिलिंग की सुविधाएं मुहैया करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। कैबिनेट ने लोगों को लाभ देने के लिए इस इंस्टीट्यूट के लिए 484 अस्थायी पद सृजन करने की भी मंजूरी दे दी।
 प्रशासकीय सुधार और सार्वजनिक शिकायतें विभाग में तकनीकी काडर के 20 पद भरने की मंजूरी
 कैबिनेट ने प्रशासकीय सुधार और सार्वजनिक शिकायतें विभाग में विभागीय नियमों के मुताबिक सीधी भर्ती कोटे के तकनीकी काडर के 20 पद भरने की भी मंजूरी दे दी। इस कदम का उद्देश्य बड़े सार्वजनिक हित में विभाग के कामकाज में कार्यकुशलता लाकर इसको सुचारू करना है। इन 20 पदों में से चार पद सहायक मैनेजर (ग्रुप ए), छह पद तकनीकी सहायक (ग्रुप बी) और 10 जि़ला तकनीकी कोऑर्डीनेटर (ग्रुप बी) की हैं।
 सरकारी स्कूलों में विजिटिंग फैकल्टी नियुक्त करने के लिए हरी झंडी
 विद्यार्थियों की बेहतरी को यकीनी बनाने के लिए मंत्रिमंडल ने राज्य के सरकारी स्कूलों में विजिटिंग फैकल्टी की नियुक्ति करने की मंज़ूरी दे दी है। पहले पड़ाव में राज्य के 117 सरकारी स्कूलों में विजिटिंग फैकल्टी नियुक्त किए जाएंगे और उसके बाद बाकी स्कूलों में यह नियुक्तियाँ की जाएंगी। किसी भी सरकारी/ प्राइवेट स्कूल/ कॉलेज या यूनिवर्सिटी से टीचिंग फैकल्टी के तौर पर सेवा-मुक्त हुआ व्यक्ति प्रस्तावित ‘विज़टिंग रिसोर्स फैकल्टी स्कीम’ के लिए योग्य होगा।
 वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के ऐच्छिक फंड बाँटने की नीति को मंजूरी
 मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों द्वारा ऐच्छिक फंडों के वितरण की नीति को मंज़ूरी दे दी है। इन फंडों का बुनियादी ढांचा स्थापित या मरम्मत करने, वातावरण के सुधार और राज्य के गरीब लोगों की प्राथमिक ज़रूरतों के लिए सुचारू रूप से प्रयोग में लाया जायेगा। इस नीति के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान मुख्यमंत्री का ऐच्छिक फंड 37 करोड़ रुपए, जबकि हरेक कैबिनेट मंत्री के लिए एक करोड़ रुपए होगा।
 पंजाब वित्तीय जि़म्मेदारी और बजट व्यवस्था एक्ट-2003 में संशोधन को मंज़ूरी
 मंत्रिमंडल ने पंजाब वित्तीय जि़म्मेदारी और बजट प्रबंधन एक्ट-2003 की धारा-4 की उप धारा (2) के क्लॉज-ए, बी और सी, उप-धारा (5) और उप-धारा (6) में संशोधन करने की मंजूरी दे दी है। यह संशोधन वित्तीय जि़म्मेदारी और बजट प्रबंधन एक्ट-2003 के क्लॉज का आपसी तालमेल बना सकेंगी, जिससे हरेक साल संशोधन की ज़रूरत न रहे।
 कैदियों की आगामी रिहाई के मामलों को भेजने/ रद्द करने के लिए मंजूरी
 मंत्रिमंडल ने राज्य की जेलों में बंद कैदियों की आगामी रिहाई के लिए चार कैदियों के केस और ऐसे मामलों में एक कैदी की अग्रिम रिहाई रद्द करने के लिए केस भेजने की मंज़ूरी दे दी है। मंत्री मंडल की मंज़ूरी के बाद भारतीय संविधान की धारा 163 के अंतर्गत विशेष माफी/रिहाई के मामले विचारने के लिए भारतीय संविधान की धारा 161 के अंतर्गत पंजाब के राज्यपाल को सौंप दिए जाएंगे।
Post Views: 91
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: @Bhagwant Mannbhagwant maanbhagwant maan aapbhagwant maan latest newsbhagwant maan livebhagwant maan newsbhagwant maan speechbhagwant mann aapbhagwant mann latest newsbhagwant mann latest speechbhagwant mann livebhagwant mann newsbhagwant mann speechcm bhagwant maancm bhagwant mannlatest punjabi newsPunjabpunjab cm bhagwant mannpunjabi news
ShareTweetPin
Previous Post

RIL की एजीएम में मुकेश अंबानी ने किया जियो एयर फाइबर की लॉन्च डेट का ऐलान, 19 सितंबर को होगा शुरू

Next Post

जी.एस.टी चोरी करने वालों के विरुद्ध मुहिम के अंतर्गत 12 फर्नेस की जांच, 60 वाहन किये ज़ब्त: हरपाल सिंह चीमा  

Related Posts

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका
BREAKING

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं
BREAKING

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

0
Next Post
जी.एस.टी चोरी करने वालों के विरुद्ध मुहिम के अंतर्गत 12 फर्नेस की जांच, 60 वाहन किये ज़ब्त: हरपाल सिंह चीमा  

जी.एस.टी चोरी करने वालों के विरुद्ध मुहिम के अंतर्गत 12 फर्नेस की जांच, 60 वाहन किये ज़ब्त: हरपाल सिंह चीमा  

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us