Friday, February 20, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

विधायी प्रशिक्षण कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को बनाती हैं पारंगत – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

admin by admin
in BREAKING, HARYANA, INDIA, POLITICS
Reading Time: 1 min read
A A
0
ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਸਹੀ ਮੁੱਲ ਦੀ ਦੁਕਾਨਾਂ  ਲਈ ਸਰਲ ਪੋਰਟਲ ਤੇ ਲਾਇਸੈਂਸ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਨਵੀਂ ਆਨਲਾਇਨ ਸੇਵਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़ 14 फरवरी  – लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश  है और 75 वर्ष की यात्रा में देश ने सामाजिक व आर्थिक विकास के मामलों में नए आयाम स्थापित किए हैं।  उन्होंने कहा कि आजादी के बाद संसद सहित राज्यों की विधानसभाओं द्वारा नए कानून बनाने का कार्य किया गया है।  जहां  अंग्रेजों के जमाने के अनावश्यक कानूनों को हटाया गया है, वहीं वर्तमान आवश्यकता अनुरूप नए कानून भी बनाये गए हैं।

श्री ओम बिरला आज हरियाणा विधानसभा में लोकसभा के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) के सहयोग से विधानसभा सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के शुभारम्भ उपरांत पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण भी उपस्थित थे।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि नए कानून बनाने का कार्य राज्य विधानसभाओं और संसद का होता है। इसी कड़ी में विधायी कार्यों की सम्पूर्ण जानकारी के लिए विधायकों का प्रशिक्षण भी अति आवश्यक है ताकि राज्य विधानसभाओं में कानून बनाते समय विधेयक पर बेहतर चर्चा और संवाद हो सके और आने वाले समय में जनता को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा की विधायी कार्यों में निपुणता से ही लोकतंत्र सशक्त  होता है।

*प्राइड के माध्यम से अब तक 15 राज्यों में विधायी प्रारूप तैयार करने का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*

श्री ओम बिरला ने कहा कि संसदीय समितियां का कार्य भी मिनी पार्लियामेंट की तरह होता है। ये समितियां बजट की समीक्षा करती हैं, कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए पारदर्शिता लाने में इन समितियां का अहम रोल होता है।  जनता का चुना हुआ प्रतिनिधि विधायी कार्यों में जितना सक्षम होगा, उतना ही वह नेतृत्व क्षमता में पारंगत होते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा सचिवालय द्वारा प्राइड के माध्यम से अब तक 15 राज्यों में विधायी प्रारूप तैयार करने का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जितना बेहतर विधायी प्रारूप बनेगा, उतना अधिक जनता को फायदा होगा।

जनता द्वारा चुनी गई सभी संस्थाओं को मिनी विधानसभा बताते हुए श्री ओम बिरला ने कहा कि ग्राम पंचायत, ग्राम सभा, नगर पालिका, जिला परिषद, पंचायत समिति आदि जैसी संस्थाओं में लोकहित के कार्यों पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए।  ग्राम सभाओं के माध्यम से भी विधायी कार्यों के सकारात्मक सुझाव लिए जाने चाहिए।

लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक प्राइड द्वारा दुनिया के 100 से अधिक संसदों व संस्थाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में चुने हुए प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों, पंचायतों, नगर पालिकाओं और सहकारी संस्थाओं मंग शिविरों का आयोजन भी किया गया है।

RelatedPosts

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे

0
मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 

मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 

0
देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस

देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस

0
कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात

कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात

0
खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया

खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया

0
भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा

भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा

0

*हरियाणा विधानसभा विधायकों की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए उठा रही अभिनव कदम*

ADVERTISEMENT

श्री ओम बिरला ने हरियाणा विधानसभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा द्वारा लगातार बैठकों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है और बजट पर भी बेहतर चर्चा की जा  रही है।  विधान सभा द्वारा अपने विधायकों की कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए नए अभिनव कदम  भी उठाए जा रहे हैं।  इसी प्रकार, पेपरलेस विधानसभा की ओर भी हरियाणा तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से विशेष रूप से नए चुने हुए जनप्रतिनिधियों को निःसंदेह लाभ मिलेगा।

*विधायी कार्यों में नियोजित गतिरोध अनुचित*

विधायी कार्यों में नियोजित गतिरोध को अनुचित बताते हुए श्री ओम बिरला ने कहा कि प्रदेश में देश के लिए यह आचरण उचित नहीं है। नियोजित गतिरोध से विधायी  कार्यों का समय भी खराब होता है। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभाओं में किसी भी कार्य को लेकर बेहतर चर्चा और संवाद होना चाहिए। दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए श्री ओम बिरला ने कहा कि विधायकों को जनता द्वारा चुना जाता है और जनता की उनसे अपेक्षाएं होती है। जनता की समस्याओं को विधानसभा में रखना और उनका समाधान करवाना, सरकारी नीतियों का अध्ययन करना जैसी सभी बातों को ध्यान में रखकर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Post Views: 140
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: #LATEST UPDATEHaryanaharyana loksabhaHaryana newsLegislative trainingLegislative training programsloksabha speakerloksabha speaker om birlkaToday's news
ShareTweetPin
Previous Post

हरियाणा विधानसभा को ‘मैं’ के भाव से नहीं ‘हम’ के भाव से चलाया जाएगा – नायब सिंह सैनी

Next Post

किसानों को खाद की कमी नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Related Posts

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे
INDIA

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे

0
मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 
INDIA

मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 

0
देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस
INDIA

देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस

0
कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात
INDIA

कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात

0
खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया
INDIA

खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया

0
भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा
INDIA

भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा

0
Next Post
ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਸਹੀ ਮੁੱਲ ਦੀ ਦੁਕਾਨਾਂ  ਲਈ ਸਰਲ ਪੋਰਟਲ ਤੇ ਲਾਇਸੈਂਸ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਨਵੀਂ ਆਨਲਾਇਨ ਸੇਵਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ

किसानों को खाद की कमी नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us