इटावा(डा.पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- मैनपुरी: सदर कोतवाली की गनेश बुर्ज चौकी पर तैनात सिपाही ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को होटल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर वीडियो बना लिया। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपित वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। किसी से शिकायत करने पर आरोपित ने जान से मारने की भी धमकी दी। एसपी ने आरोपित सिपाही को निलंबित कर दिया है।एटा जिले की रहने वाली एक युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि 15 अप्रैल 2023 को उनकी सगाई पुलिस विभाग में आरक्षी धीरज त्यागी निवासी गांव बीहटा थाना कोतवाली स्याना बुलंदशहर के साथ हुई थी। धीरज वर्तमान में मैनपुरी सदर कोतवाली क्षेत्र की गणेश बुर्ज चौकी पर तैनात है। सगाई होने के बाद वह उनसे फोन पर बातचीत करने लगा।नौ अगस्त को आरोपित सिपाही ने फोन कर उन्हें कुरावली बुलाया। जहां मुलाकात के बाद अपने साथ मैनपुरी स्थित एक दुकान पर ले गया। वहां नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें जूस पिला दिया। नशा होने के बाद वह नाश्ता करने की बात कहकर उन्हें दोपहर को आश्रम रोड स्थित होटल ले गया। होटल के कमरे में ले जाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध के दौरान हुई हाथापाई में धीरज की आंख चोटिल हो गई।












