ADVERTISEMENT
पश्चिम बंगाल, 13 जनवरी (प्रेस की ताकत ब्यूरो)-पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके के मंगुरी में बीकानेर एक्सप्रेस (15633) पटरी से उतर गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। गाड़ी के चार से पांच डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। ट्रेन बीकानेर से गुवाहाटी जा रही थी। इसी बीच मंगुरी पार करते समय हादसा हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस प्रशासन समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. ट्रेन की बोगियों से बाहर निकलने के बाद पीड़ितों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।













