शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, माधुरी दीक्षित और जूही चावला समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान और फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे के प्रीतिभोज में शिरकत की। अभिनेता आमिर खान और प्रोड्यूसर रीना दत्ता की बेटी इरा और नूपुर ने राजस्थान के उदयपुर में ईसाई रीति रिवाजों से आठ जनवरी को शादी की थी। उनका विवाह समारोह तीन दिन तक चला था जिसमें संगीत, मेहंदी और विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेखा, जया बच्चन, हेमा मालिनी, रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित नेने, कैटरीना कैफ, कंगना रनौत, नागा चैतन्य, अनिल कपूर, सोनाली बेंद्रे, फरहान अख्तर, जोया अख्तर, सुनिधि चौहान, कार्तिक आर्यन, सुष्मिता सेन, श्वेता तिवारी, भूमि पेडनेकर और कपिल शर्मा भी शनिवार शाम को यहां नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में आयोजित प्रीतिभोज में नव-दंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे।













