उरई (अमित कुमार)- संत श्री आशारामजी बापू आश्रम उरई में संचालक अमित भाई के कुशल मार्गदर्शन में श्री योग वेदांत सेवा समिति अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल एवं वंदना अग्रवाल के सक्रिय सहयोग से विगत माह से निरंतर अभियान चला कर सैकड़ों स्कूलों में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाये जाने का क्रम निरंतर जारी है। जहां पूज्य बापूजी की प्रेरणा से विश्व भर में मनाए जा रहे पूजन कार्यक्रम में देश के भविष्य युवा पीढ़ी छात्रों से माता पिता का पूजन परिक्रमा आरती वंदन के अनूठे कार्यक्रम के द्वारा सनातनी परंपराओं और सु:संस्कार के पुनीत बीजारोपण कार्य विद्यालयीन स्टाफ के सहयोग से किया जा रहा है। ऐसे भावपूर्ण कार्यक्रम को देख कर सभी गदगद हो गए। सभी विद्यालयों के पदाधिकारियों ने ऐसे कार्यक्रम सराहना की और देशभर की सभी संस्थाओं में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। जिन संस्थाओं में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए उनका विवरण निम्नानुसार है।विद्यालय :
विनायक इंटरनेशनल एकेडमी
रामश्री पब्लिक स्कूल
आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज
सैनिक पाठक क्लासेज
डिवाइन मर्सी पब्लिक स्कूल
नटराज इंटरनेशनल स्कूल
वात्सल्यम पब्लिक स्कूल
रविन्द्र नाथ टैगोर एजुकेशन सेंटर
एम पी अवस्थी पब्लिक स्कूल
सिटी मांटेसरी
मेरिकल किड्स
दिशा दर्शन
गणेश प्रसाद पब्लिक स्कूल
टी एम पब्लिक स्कूल
ग्लेशियर कान्वेंट पब्लिक स्कूल
हमारी उम्मीद मिशन
मुश्कान हॉस्पिटल
बालघर इण्टर कालेज
श्री गांधी जूनियर हाई स्कूल
आई टी आई बोधपुरा
शंभू महाराज सरस्वती विद्या मंदिर
महाकवि कालिदास इण्टर कॉलेज
लॉट्स वेली
मॉडर्न पब्लिक स्कूल
के एल पी विद्यालय
रामकृष्ण पब्लिक स्कूल
बृज बिहारी सरस्वती विद्या मंदिर,
सरस्वती सिटी मांटेसरी
प्राथमिक विद्यालय, वजीदा, करसान
इत्यादि में मातृ पितृ पूजन दिवस आयोजन के साथ त्वरित गति से कराए जा रहे है। जिसकी पूर्णाहुति 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम को विश्व प्रेम दिवस के रूप मे मनाकर समाज से अपील करेंगे। हर परिवार अपने घर में पाश्चात्य गंदगी वेलेंटाइन से अपनी संतान को बचाकर मातृ पितृ पूजन दिवस मनाएं ताकि आपसी प्रेम सदभाव उत्पन्न हो सके।












