छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- स्थित संत श्री आशारामजी गुरुकुल में दिनांक 10 जुलाई 2025 को गुरुपूर्णिमा पर्व के पावन उपलक्ष्य मेंअखिल भारतीय नाक, कान, गला एवं सिर-गर्दन सर्जनों की संघ – विदर्भ शाखाके सहयोग से एक विशाल निःशुल्क ENT मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया।इस सेवा शिविर में श्रद्धालुओं, गुरुकुल के बालकों तथा आसपास के क्षेत्रों से आए 300 से अधिक नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया।
ENT (नाक, कान, गला) की समस्याओं से ग्रसित लोगों की जाँच कर उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।इस सेवा कार्य में गोंदिया के ख्यातिप्राप्त व अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं:
👨⚕️ विशेषज्ञ डॉक्टर:
🔹 डॉ. लता जैन –
🔹 डॉ. चंद्रशेखर राणा –
🔹 डॉ. संजय भगत –
🔹 डॉ. गौरव अग्रवाल – शिविर में सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं, जिससे ज़रूरतमंद लोगों को तत्काल राहत मिली।गुरुकुल परिवार की प्रेरणादायक सहभागिता:इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने में गुरुकुल परिवार का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा।
🔸 अध्यक्ष – श्री शंकरलाल अग्रवाल
🔸 सचिव – श्री विनोद चांदवानी (गुड्डू)
🔸 कोषाध्यक्ष – श्री चोइथराम गोपलानी
🔸 अन्य सदस्यगण – भगतराम ठकरानी, प्रदीप चामट, कशिश गोपलानी,
🔸 आश्रम संचालक – पंकज भाई
🔸 गुरुकुल संचालिका – नीता बहन
🔸 प्राचार्या – सुनीता भोयर
गुरुपूर्णिमा पर्व पर सेवा का यह अनुपम संगम, संत श्री आशारामजी बापू की सेवा भावना एवं मार्गदर्शन को समर्पित रहा।यह शिविर न केवल शारीरिक उपचार का माध्यम बना, बल्कि सेवा, समर्पण और अध्यात्म का सजीव उदाहरण भी सिद्ध हुआ












