इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- Government Medical College Jalaun एक बार फिर विवादों में है। कुछ दिन पहले अव्यवस्थाओं का वीडियो वायरल हुआ था, और अब नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।आरोप है कि मरीज के तीमारदार के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, मोबाइल छीनने की कोशिश की गई और वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया गया।शेखपुर बुर्जुग निवासी अंकित का कहना है कि घायल दोस्त को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन पहले इधर-उधर भटकाया गया। जब पर्चा बनवाने की बात हुई तो कथित तौर पर रेफर करने की बात कह दी गई। इसी दौरान विवाद बढ़ा और बदसलूकी के आरोप सामने आए।
अब सवाल उठ रहे हैं —
क्या जांच सिर्फ कागजों में चल रही है?लगातार वायरल हो रहे वीडियो के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं दिख रही?क्या गरीब मरीजों की आवाज यूं ही दबा दी जाएगी?
फिलहाल वीडियो चर्चा में है और निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।












