छिंदवाड़ा. (भगवानदीन साहू)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिला कलेक्टर के माध्यम से पत्र प्रेषित कर अहमदाबाद मोटेरा स्टेडियम की पनोति की जानकारी से अवगत करवाया। पत्र में बताया कि आज आप सन्तों के आशीर्वाद और कृपा से सम्पूर्ण विश्व के अधिमान्य नेता बन गए हैं । पर सत्ता पहले नहीं थी, आज है और कल रहेगी नहीं । यही विधान है । वहीं सनातन धर्म पहले भी था, आज भी है और भविष्य में भी रहेगा । यह पक्की बात है । इस सनातन धर्म का हम सभी को आदर करना चाहिए । 22 फरवरी को इस मोटेरा के क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और साउथ अफ्रीका का मैच हुआ । जिसमें भारत बुरी तरह हार गया । इसके पूर्व भी 2 वर्ष पहले यहाँ भारत फाइनल मैच हारा था । वर्तमान की क्रिकेट टीम में कोई कमी नहीं है । वह हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ है । इतनी मजबूत टीम पूरे विश्व में नहीं है । अब प्रश्न यह उठता है कि इतनी मजबूत टीम हार कैसे गई ? इसके पीछे आध्यात्मिक ज्ञान पर रुचि रखने वालों का मानना है कि लगभग 3 वर्ष पहले आपके अधीनस्थों ने सन 2036 में होने वाले ओलंपिक के लिए इस मोटेरा सेटडियम के विस्तार हेतु लगभग 650 एकड़ जमीन को अधिग्रहित करने की योजना बनाई है । इस स्टेडियम से लगा विश्व प्रसिद्ध सन्त श्री आशारामजी बापू का आश्रम है । जो आध्यात्मिक शांति के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है । आश्रम प्रबंधन के पास जमीन के पूरे वैध दस्तावेज मौजूद हैं । इसे हटाने के नोटिस से 44 करोड़ साधकों में रोष है । इसी कारण यह अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम पनोति साबित हो रहा है । 22 फरवरी के मैच के कारण 140 करोड़ भारतीयों के चहरे उतरे हुए हैं । हार भी इतनी बड़ी कि अब सेमीफाइनल की डगर बहुत कठिन है । क्योंकि हमारे देश में क्रिकेट मात्र एक खेल नहीं , भगवान है । यह तो शुरुवात है । भविष्य में भी यहाँ मैच हारने जैसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता । यह प्रकृति का एक सन्देश है जो पूरे देशवासियों को समझ आ रहा है । लोग दबी जुबान से कहते हैं कि यह सत्ता का दुरुपयोग है । यह बात सर्वविदित है कि आपकीं लोकप्रियता शिखर पर है ।आपको और साधकों को आपस मे भिड़ाने का षडयंत्र हो रहा है । हमारे देशवासियों को आप जैसे अच्छे नेता की बहुत जरूरत है । बहुत से क्षेत्रों में आपके द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किये जा रहें हैं जिससे देश का सिर पूरे विश्व में ऊंचा हुआ है । प्रत्येक भारतीय गौरान्वित महसूस कर रहें हैं। किसी की धार्मिक आस्था हनन जैसे कार्यों से दूर रहना ही देश हित में होगा ऐसी मेरी प्रार्थना है।।












