छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा भुवनेश्वर (उड़ीसा) के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद समारोह के दूसरे दिन 9 फरवरी को दौड़,कबड्डी,कुश्ती,ऊंची कूद,लंबी कूद,योगा आदि प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई जहां देश के एक लाख गांवों के 20 लाख बालक बालिकाओं में से चयनित लगभग एक हजार प्रतिभागियों ने अपने खेल कौशल का उत्तम प्रदर्शन करते हुए अपने अपने संभागों का परचम लहराया जिन्हें सायंकाल में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा पारितोषिक वितरित किये गये ।
सायंकाल आयोजित पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे , मुख्य वक्ता श्री सुकांत पाणिग्रही, विशिष्ट अतिथि श्री नित्यानंद गण्ड, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री दीपक त्यागी जी की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही जिनके द्वारा प्रतिभागी विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरण किया गया ।













