ADVERTISEMENT
सरकार के रुख का विरोध
नयी दिल्ली, 27 जुलाई (प्रेस की ताकत ब्यूरो)-विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के सांसद मणिपुर मुद्दे पर सरकार के रुख पर विरोध जताने के लिए बृहस्पतिवार को काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। इस बीच, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद भवन स्थित कक्ष में विपक्षी नेताओं ने बैठक कर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की।
कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध के बीच बुधवार को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर सदन में चर्चा के लिए मंजूरी दे दी गई।













