उरई (अमित कुमार)- परम पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की पावन प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा पिछले दो सप्ताह से विद्यार्थियों में सुसंस्कार संस्कार सिंचन के उद्देश्य से जिला जालौन के राजकीय व प्राइवेट विद्यालयों, महाविद्यालयों में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने का कार्यक्रम निरंतर जारी है। समिति द्वारा लगभग सैकड़ों विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों को तिलक ,फूल माला पहनाकर परिक्रमा करना, उनकी आरती करने के उपरांत मीठा प्रसाद खिलाने का अदभुत दृश्य सभी को गदगद करने वाला था। सभी विद्यालयों के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की और समिति की पदाधिकारी श्रीमति वन्दना अग्रवाल और महेंद्र से अपील करते हुए कहा कि समिति के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम पूरे देश के सभी विद्यालयों में आयोजित किए जाय ताकि राष्ट्र की भावी युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से बचकर सनातन परम्परा का निर्वहन करते हुए अपने गुरुजनों व माता पिता के प्रति कृतघ्नता का भाव करते हुए 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाएं।
इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय के आदेश से जिले के सभी विद्यालयों में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया।













