छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- आज दिनांक 14.02.2026 को संत श्री आशाराम जी गुरुकुल में “मातृ – पितृ पूजन दिवस” भावपूर्ण मनाया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ श्री गुरु वंदना और श्री गणेश वंदना के साथ की गई तथा पूज्य गुरुदेव का सत्संग लाभ सभी ने ग्रहण किया।सभी विद्यार्थियों ने अपने माता पिता का भावपूर्ण पूजन किया एवं आशीर्वाद ग्रहण किया । सभी अभिभावक भी अपने बच्चों को स्नेह लुटाते हुए भावुक हुए।माता-पिता की आरती कर मिष्ठान खिलाया गया और इसी के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति की गई।इसके पश्चात PA – 2 परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया।गु
रुकुल समिति अध्यक्ष श्री शंकरलाल जी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री चोइथराम जी गोपलानी ,सचिव श्री विनोद जी (गुड्डु) चांदवानी, सह सचिव श्री प्रदीप चामट, सदस्य श्री भगत जी ठकरानी, श्रीमती कशिश गोपलानी जी, गोंदिया आश्रम संचालक पंकज भैया, गुरुकुल संचालिका सुश्री नीता साहू, प्राचार्या श्रीमती सुनिता भोयर ने सभी को मातृ – पितृ पूजन दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
विशेष – गुरुकुल में सत्र 2026 – 27 के लिए प्रवेश प्रारंभ है तथा 31 मार्च 2026 तक एडमिशन फीस में 100% की विशेष छूट दी गई है।












