छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- दिनांक 14 फरवरी 2024 को ग्राम खमारी (ग्राम पंचायत मैदान) में मातृ पितृ पूजन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अनेक विद्यालयों के विद्यार्थी एवं अभिभावक गण उपस्थित हुए । विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री प्रवीण कुलकर्णी जी (नागपुर) ने गुरुदेव परम पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू की प्रेरणा से आयोजित मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने के पीछे बापूजी का उद्देश्य सभी के सामने रखा ।
गुरुकुल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का विशेष सत्कार किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण कर पूर्णाहुति की गई।
कार्यक्रम अध्यक्ष ग्राम खमारी सरपंच श्री होमेंद्र जी भंडारकर, कार्यक्रम उपाध्यक्ष श्री शंकर लाल जी अग्रवाल, मुख्य अतिथि चोइथराम जी गोपलानी, श्री भगत जी ठकरानी, श्री पप्पू मनकानी, श्री प्रताप गोपलानी, श्री प्रवीण कुलकर्णी ( नागपुर ) श्रीमती प्राची कुलकर्णी (नागपुर) ,श्रीमती लीलाबाई उइके ( उपसरपंच) श्री मनोहर सिंह चौहान (पुलिस पाटिल), श्री छबीलाल जी ठाकरे, माजी सरपंच, श्री नंदलाल जी मानकर,से.शिक्षक, श्री. मनीष भंडारकर, श्री मनीष बलभद्रे, श्री सेवकराम जी कोरे, श्री विद्यालाल जी मानकर, श्री गोपालजी उकेजी, श्री ओमेंद्र जी खानोरकर, श्री उमाकांत जी खानोरकर, डॉ.योगेश जी मानकर, आश्रम संचालक श्री पंकज भाई, गुरुकुल संचालिका सुश्री नीता बहन उपास्थित रहे।
संत श्री आशाराम जी आश्रम (गोंदिया), ग्राम खमारी के सभी उत्कृष्ट सेवाधारियों को धन्यवाद ज्ञापित करता है।











