Friday, February 20, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पुलिस ने की पांचवीं गिरफ्तारी, सर्च ऑपरेशन जारी

admin by admin
in BREAKING, INDIA
Reading Time: 1 min read
A A
0
सरकारी नौकरी दिलाने वाले अंतर्राज्यीय रैकेट का खुलासा, क्राइम ब्रांच ने पहुंचाए सलाखों के पीछे

Hands in Handcuffs

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे

0
मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 

मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 

0
देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस

देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस

0
कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात

कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात

0
खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया

खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया

0
भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा

भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

इस वीडियो के सामने आने के बाद पीएम मोदी ने इसकी निंदा करते हुए इस घटना को शर्मनाक बताया. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस घटना में जितने भी आरोपी शामिल हैं उन्हें जल्द ही पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

नई दिल्ली, 22 जुलाई (प्रेस की ताकत ब्यूरो)

मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. जबकि वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के बाद पीएम मोदी ने इसकी निंदा करते हुए इस घटना को शर्मनाक बताया. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस घटना में जितने भी आरोपी शामिल हैं उन्हें जल्द ही पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. बाद में सूबे के मुख्यमंत्री ने पुलिस को इन आरोपियों को गिरफ्तार करने और पूरे मामले की जांच करने के आदेश भी दिए थे.

बीते 24 घंटों में राज्य में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. कई जगहों पर लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया. पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल अलग-अलग जगहों सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. राज्य के अलग-अलग जिलों में कुल 126 चेक पोस्ट लगाए गए हैं. पुलिस ने नियम तोड़ने वाले 413 लोगों को अभी तक हिरासत में भी लिया है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है. साथ भी किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा ना करने को भी कहा है.

गौरतलब है कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने का वीडियो आने के बाद इस सीएम एन बीरेन सिंह ने पुलिस को खास निर्देश दिए थे. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा था कि इस मामले में अभी तक कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी होनी है.

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा था कि हम पूरी तरह से हैरान हैं. दोषियों को अनुकरणीय दंड दिलाने का आश्वासन देता हूं. यदि संभव हुआ तो मृत्युदंड की मांग करूंगा. मैं लोगों से अपील करता हूं कि सड़कों को अवरुद्ध न करें और सुरक्षा बलों को भी न रोकें. मैं राज्य की जनता की ओर से इस घटना की निंदा करता हूं.

वहीं, मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का मामला संसद तक पहुंच गया. संसद के दोनों सदनों में शुक्रवार को भी इस मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. अब इस घटना को लेकर पीड़ित महिला के पति ने एक बयान दिया है. पीड़िता के पति ने कहा कि भीड़ मेरी पत्नी पर जानवरों की तरह टूट पड़ी थी. उन्होंने कहा कि जिस दिन ये हुआ वो मेरे लिए सबसे दर्दनाक दिन था. पीड़ित महिला के पति ने कहा कि उनकी पत्नी को भीड़ अपने साथ अलग से लेकर गई. उन्हें जबरदस्ती कपड़े उतारने के लिए भी मजबूर किया गया.

इस कांड की चर्चा सड़क से लेकर संसद तक हो रही है. सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक ने इस घटना की निंदा की. पीड़ित महिलाएं और उनका परिवार सदमे में है. आरोपियों ने एक महिला के साथ हैवानियत की हरकत करने से पहले उसके पिता और भाई को उसके सामने मार डाला था. पीड़िता की मां ने कहा कि तबाह हुए परिवार के कभी भी अपने गांव लौटने की कोई संभावना नहीं है. पीड़ित महिला की मां गहरे सदमे में हैं. NDTV से बातचीत में वह कुछ मिनट से ज्यादा देर तक नहीं बोल पाती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर सरकार ने हिंसा को रोकने या लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं.

Post Views: 115
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: manipurmanipur incidentmanipur latest newsmanipur newsmanipur news todaymanipur protestsmanipur unrestmanipur violencemanipur violence explainedmanipur violence latestmanipur violence latest newsmanipur violence latest reportmanipur violence latest updatemanipur violence newsmanipur violence news todaymanipur violence reasonmanipur violence todaymanipur violence top newsmanipur violence updatemanipur violence videomanipur viral videopm modi on manipurSupreme Courtsupreme court manipursupreme court manipur violencesupreme court of manipursupreme court of manipur issuesupreme court of manipur violenceviolence in manipurwhat is happening in manipur
ShareTweetPin
Previous Post

“हमें भारत के प्रति विश्व के भरोसे, आकर्षण का पूरा इस्तेमाल करना होगा”

Next Post

जारी रहेगा क्लर्कों का आंदोलन, आज से बैठेंगे भूख-हड़ताल पर

Related Posts

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे
INDIA

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे

0
मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 
INDIA

मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 

0
देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस
INDIA

देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस

0
कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात
INDIA

कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात

0
खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया
INDIA

खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया

0
भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा
INDIA

भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा

0
Next Post
जारी रहेगा क्लर्कों का आंदोलन, आज से बैठेंगे भूख-हड़ताल पर

जारी रहेगा क्लर्कों का आंदोलन, आज से बैठेंगे भूख-हड़ताल पर

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us