इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- थाना लवेदी क्षेत्र में दंपत्ति से चैन झपटकर दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाशों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गैंग का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि रेकी करने वाला साथी और चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्त में आ गया।28 मार्च 2026 को दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और थाना बकेवर व लवेदी पुलिस की संयुक्त टीम ने बदमाशों की तलाश में जाल बिछा दिया।बीती रात महासिंहपुर पुल पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए घेराबंदी की और मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली मारकर दबोच लिया, जबकि उनके दो अन्य साथियों को भी धर दबोचा गया।
पुलिस की बड़ी बरामदगी:
बिना नंबर की अपाचे बाइक
15 ग्राम पिघला हुआ सोना
5 मोबाइल फोन
2 अवैध तमंचे
6 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस व नकदी👉 इटावा पुलिस का सख्त संदेश:
अपराध करोगे तो अंजाम भुगतोगे।
इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से
अपराधियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सख्ती का असर साफ नजर आ रहा है।*












