ADVERTISEMENT
चंडीगढ़, 1 मार्च (प्रेस की ताकत ब्यूरो): पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शुक्रवार को कहा कि विकास का लाभ समाज के हरेक वर्ग तक पहुँचाना यकीनी बनाने के लिए संसाधन संपन्न और हाशीए पर धकेले वर्गों के बीच वाला फर्क ख़त्म करने के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्प है।
यहाँ 16वीं पंजाब विधान सभा के छठे सत्र के दौरान अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि हमारे जीवंत राज्य पंजाब की यात्रा इसके लोगों की अद्वितीय भावना के साथ जुड़ी हुई है, जिन्होंने समय- समय पर हिम्मत, दृढ़ता और तरक्की की निरंतर कोशिश का प्रदर्शन किया है। आज हमारे लिए यह ज़रूरी है कि हम उन चुनौतियों को स्वीकार करें, जो हमारे सामने हैं और भविष्य की तरफ ऐसा रास्ता तैयार करें, जो ख़ुशहाली, सर्वपक्षीय और टिकाऊ विकास द्वारा पारिभाषित हो। बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि मेरी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक सर्वांगीण विकास के माहौल को उत्साहित करना है, जहाँ पंजाब के हर नागरिक को तरक्की और ख़ुशहाली के समान मौके मिलें।
राज्यपाल ने कहा कि मेरी सरकार ने घर-घर मुफ़्त राशन योजना के अंतर्गत पंजाब के हर घर तक राशन पहुँचाने की सफलतापूर्वक शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कई प्रगतिशील योजनाएँ शुरू की हैं। पूरे पंजाब में 664 आम आदमी क्लीनिक सफलतापूर्वक चल रहे हैं। अब तक कुल 1.07 करोड़ लोग डाक्टरी इलाज करवाने के लिए इन क्लीनिकों पर आए हैं। बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि इन क्लीनिकों पर मरीज़ों को 450 करोड़ रुपए की दवाएँ और 70 करोड़ रुपए के डायगनौस्टिक टैस्ट मुफ़्त करवाए गए हैं।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों में सभी मरीज़ों को मुफ़्त दवाएँ देने के लिए वचनबद्ध है। सरकारी अस्पतालों में मुफ़्त दवाओं की सप्लाई के लिए इस साल 222 करोड़ रुपए की दवाएँ खरीदीं गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी ज़िला अस्पतालों, उप- मंडल अस्पतालों और कम्युनिटी हैल्थ सैंटरों में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि अगले तीन सालों में सभी ज़िला अस्पतालों की इमारतों को अपग्रेड करने के लिए व्यापक योजना बनायी गई है।
राज्यपाल ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए “ पंजाब शिक्षा क्रांति“ शुरू की है। पंजाब शिक्षा क्रांति के अंतर्गत 7082 स्कूलों में चार दीवारी बनाने का काम शुरू किया गया है, इनमें से 1429 स्कूलों में पहली बार चारदीवारी बन रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 12126 स्कूलों को इन्टरनेट कनैक्शन प्राप्त हो चुका है। स्कूलों में 4369 शौचालयों की मुरम्मत की जा चुकी है और सरकारी स्कूलों को 95,000 ड्यूल डैस्क मुहैया करवाए जा रहे हैं। बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि राज्य सरकार 118 सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूलों को स्कूल आफ एमिनेंस बनाने के लिए वचनबद्ध है। इन स्कूलों में वैज्ञानिक शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लासरूम, पूरी तरह लैस लैबें और खेल के मैदान होंगे।











