Friday, March 13, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

पंजाब सरकार ने डिफॉल्टर मोटर वाहन डीलरों से पोज़ेशन टैक्स की वसूली तेज़ की

admin by admin
in BREAKING, chandigarh, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
पंजाब सरकार ने डिफॉल्टर मोटर वाहन डीलरों से पोज़ेशन टैक्स की वसूली तेज़ की
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन

0
बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

0
सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

0
मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 29 नवंबर:

पंजाब सरकार ने राज्य के डिफॉल्टर मोटर वाहन डीलरों से 7.85 करोड़ रुपये के पोज़ेशन (नए वाहन खड़ा करने संबंधी) टैक्स के बकाए की वसूली के लिए निर्णायक कदम उठाया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि निरंतर  ऑडिट आपत्तियों और बकाया वसूली के कारण ट्रांसपोर्ट विभाग को नियमों का पालन सुनिश्चित करने और जवाबदेही बनाए रखने के लिए तुरंत यह कदम उठाना पड़ा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम-40 का पालन सुनिश्चित करने के लिए और वसूली अभियान के तहत विभाग ने वाहन पोर्टल पर डिफॉल्टर डीलरों की यूज़र आईडी अस्थायी रूप से बंद कर दी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में ऐसा अभियान चलाया गया था, जब डिफॉल्टर डीलरों को नोटिस जारी किए गए थे और कुछ डीलरों को निलंबित भी कर दिया गया था। इसके बाद, वर्ष 2023 में दोबारा नोटिस जारी किए गए और डीलरों ने आवश्यक दस्तावेज़ और बकाया टैक्स जमा कराने का आश्वासन दिया लेकिन अधिकांश डीलर अपने वादे पर खरे नहीं उतरे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग मोटर वाहन डीलरशिप पंजीकरण प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर सक्रिय रूप से निरंतर काम कर रहा है।

इस दौरान, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर श्री जसप्रीत सिंह ने बताया कि फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाड़ा) ने राज्य परिवहन आयुक्त, पंजाब के कार्यालय को औपचारिक निवेदन करते हुए मार्केट में बहुत सारे सब-डीलरों के कामकाज को लेकर चिंताएं उजागर की थीं कि उनके व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इस निवेदन पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने जांच की और पहचाने गए कई डिफॉल्टर डीलरों को निलंबित किया। इसके अलावा, फेडरेशन ने वाहन पोर्टल पर मोटर वाहन डीलरशिप यूज़र आईडी बनाने को सुव्यवस्थित करने के लिए “एक जीएसटी , एक वाहन” नीति लागू करने का प्रस्ताव दिया।

उन्होंने बताया कि फेडरेशन ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एक अधिसूचना का हवाला देते हुए कार बाज़ारों में पुरानी कारों की बिक्री और परिवहन की पहचान सुनिश्चित करने की सिफारिश की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने इस क्षेत्र में अधिक पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करने और पुरानी कारों के डीलरों को कानून के दायरे में लाने के लिए कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि 27 नवंबर, 2024 को हुई लोक लेखा समिति की बैठक के दौरान विभाग को वित्तीय वर्ष 2023-24 तक के सभी बकाया टैक्सों की वसूली करने और एक महीने के भीतर समिति को अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि नियमों का पालन न करने की स्थिति में संबंधित आरटीओ/आरटीए के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इन सख्त कदमों के परिणामस्वरूप विभाग ने ऑडिट द्वारा पहचानी गई राशि में से 4.15 करोड़ रुपये सफलतापूर्वक वसूल किए हैं। इसके अलावा, वर्ष 2017-18 के बाद से लेकर 13.07 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। जिन डीलरों ने अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर ली हैं, जैसे कि सभी आवश्यक दस्तावेज़ जमा करना और बकाया राशि जमा करना आदि, उन्हें बहाल कर दिया गया है और अब उन्हें वाहन पोर्टल के माध्यम से वाहनों की बिक्री फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है।

स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने डीलरों से अपील की कि वे सभी कानूनी शर्तों का तुरंत पालन सुनिश्चित करें और कामकाज में किसी भी प्रकार की रुकावट से बचने के लिए विभाग को पूरा सहयोग दें।

Post Views: 124
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: motor vehicle dealersMotor Vehicle Dealership UserMr. Jaspreet SinghPunjabpunjab govermentState Transport Commissionertate Transport Commissioner
ShareTweetPin
Previous Post

Beyond the Barnyard Conquer this Thrilling Chicken Road Experience for Instant Cash Prizes

Next Post

2 दिसंबर को मलोट से महिलाओं के लिए जागरूकता शिविरों की शुरुआत: डॉ. बलजीत कौर

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन
INDIA

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन

0
बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान
INDIA

बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

0
सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण
INDIA

सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

0
मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू
INDIA

मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी
INDIA

होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

0
Next Post
2 दिसंबर को मलोट से महिलाओं के लिए जागरूकता शिविरों की शुरुआत: डॉ. बलजीत कौर

2 दिसंबर को मलोट से महिलाओं के लिए जागरूकता शिविरों की शुरुआत: डॉ. बलजीत कौर

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us