छिंदवाड़ा -(सुशील सिंह परिहार)- भाई बहिनों के पवित्र,प्यार व स्नेह के बंधन को मजबूत करने वाला रक्षाबंधन का पर्व आज संत श्री आसाराम जी गुरुकुल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुकुल की संचालिका श्रीमती दर्शना खट्टर ने दीप प्रज्वलित कर की इसके बाद वैदिक मंत्रोचार किया गया गुरुकुल में अध्यनरत सभी बहनों ने चंदन कुमकुम और हल्दी का तिलक लगाकर भाइयों को राखी बांधी साथ ही बहनों ने भाइयों की दीर्घायु के लिए आरती उतार कर यह संकल्प दिलाया कि वे एक आदर्श मातृ पितृ भक्त, देशभक्त और गुरु भक्त बनकर जीवन पर्यंत माता बहनों के मान सम्मान व आत्म गौरव की रक्षा करेंगे । बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाकर यह वचन लिया कि वह अपनी वाणी में हमेशा मिठास बनाए रखेंगे । इस अवसर पर गुरुकुल से श्री मति पूजा आम्रवंशी, श्री सुशील सिंह परिहार, छात्रावास अधीक्षक श्री सोमनाथ पवार साहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।












