इटावा(डा.पुष्पेंद्र सिंह)- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सरोज वृद्धाश्रम, विष्णुहरी पुरम, मेहरा फाटक के पास एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आयोजक मयंक भदौरिया के साथ शुभ तिवारी, डॉ आशिष त्रिपाठी (सर्पमित्र), चित्रा परिहार डॉ कृष्ण प्रकाश और नितिन परिहार सहित अन्य युवाओं ने वृद्धाश्रम की मातृशक्ति को उपहार भेंट किए।कार्यक्रम के दौरान चित्रा दीदी और नितिन दीदी ने वृद्धजनों को राखी बाँधी, मिठाई खिलाई और उनके आशीर्वाद प्राप्त किए। साथ ही डॉ. कृष्ण प्रकाश जी ने वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श दिया।
इस अवसर पर सभी ने बुजुर्ग महिलाओं के साथ समय बिताया और उनके स्वास्थ्य व खुशहाली की कामना की। मयंक भदौरिया ने कहा कि हमारे समाज में बुजुर्ग माता-पिता का सम्मान और देखभाल सबसे बड़ा धर्म है। रक्षाबंधन के दिन उनके साथ समय बिताकर हमें सच्ची खुशी मिली।”कार्यक्रम में वृद्धाश्रम की सभी महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।













