ADVERTISEMENT
उरई(अमित कुणार)- संत श्री आशारामजी बापू आश्रम समिति की बहनों ने जिलाधिकारी दुर्गेश पांडेय, एस. पी. डॉ दुर्गेश कुमार, ADM, ASP पुलिस लाइन सहित समस्त स्टाफ को चंदन तिलक, आरती व मिष्ठान खिलाकर रक्षा बंधन पर्व मनाया और उनके जीवन की मंगल कामना की। इसी क्रम में समिति की बहनों ने जिला जेल में भी बंदियों को राखी बांधी और निःशुल्क ऋषि प्रसाद साहित्य का वितरण किया गया और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य रूप से श्रीमती वंदना अग्रवाल, आरती चतुर्वेदी, दिव्या, गरिमा, अंजना श्याम मोहन मुद्गल आदि उपस्थित रहे।













