इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- बकेवर इटावा* लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार में चोरों ने बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। मकान मालिक के घर से बाहर होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और कीमती सामान चोरी कर ले गे।*
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार चोरी किया गया कुछ सामान आसपास के मकानों की छतों पर बिखरा हुआ भी मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने जल्दबाजी में सामान इधर-उधर फेंक दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।












