पेरिस: रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच नाटो देश फ्रांस से मास्को का तनाव भड़क उठा है। फ्रांसीसी नौसेना का गश्ती विमान Atlantique 2 बाल्टिक सागर में उड़ान भर रहा था। इसी दौरान रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने उसे अपने निशाने पर ले लिया। एस-400 ने अपने रेडॉर से इस फ्रांसीसी विमान को ‘लॉक’ किया। विश्लेषकों का कहना है कि यह रूसी एयर डिफेंस सिस्टम के ‘जैमिंग’ का प्रयास हो सकता है। रूस ने अपने अपने फायर कंट्रोल रेडार की मदद से ऐसा किया। इससे पहले रूस की गलती की वजह से प्लेन क्रैश हो गया था और कई लोग मारे गए थे। बताया जा रहा है कि यह फ्रांसीसी विमान करीब 5 घंटे के निगरानी उड़ान पर था। फ्रांसीसी विमान स्वीडन समेत बाल्टिक देशों के आसपास समुद्र में नौसैनिक निगरानी कर रहा था। इस मिशन के दौरान फ्रांसीसी विमान ने 200 जहाजों का सर्वेक्षण किया लेकिन उसे कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। यह जांच हाल ही में सबमरीन टेलिकम्यूनिकेशन और पावर केबल को आए नुकसान की जांच के लिए की गई थी। बताया जा रहा है कि जब यह विमान उड़ान भर रहा था, उस पर एएफपी का एक पत्रकार भी मौजूद था। इसी दौरान रूसी एयर डिफेंस सिस्टम से उसे जाम करने की कोशिश की गई।