इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- महाकालेश्वर मंदिर पचनदा धाम पर चल रही साथ दिवसीय राम कथा के छठे दिन आज कथा व्यास पूज्य स्वामी विष्णु चेतन महाराज ने रामायण के बड़े ही मार्मिक प्रसंगों को चित्रित करते हुए भगवान श्री राम जी के विवाह की कथा को बड़े ही मनोयोग से भक्त हृदयों के मणि मनकों में पिरोया उन्होंने श्री राम जी के विवाह के माध्यम से भारतीय संस्कृति के दिव्य संस्कारों से जनमानस को बड़ी ही सरलता और सहजता से परिचित कराया। ऐतिहासिक महत्व के स्थान पचनद धाम पर हो रही इस दिव्य राम कथा के मुख्य यजमान श्रीमती मिथिलेश ठाकुर रणवीरसिंह सिंह परिहार द्वारा रामकथा श्रवण करने वाले भक्त हृदयों को प्रणाम किया गया संत मिलन के अंतर्गत परम पावन पवित्र राम कथा में महंत स्वामी विश्वात्मा वन श्री कालेश्वर महाराज पचनद धाम द्वारा कथावाचक पूज्य स्वामी विष्णु चैतन्य जी का स्वागत किया गया कथा में उमड़ा विशाल जनमानस देखकर ऐसा लग रहा था कि आज भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जनमानस के हृदय में विराजमान इस अवसर पर आयोजन मंडल एवं पचनद धाम की ओर से सभी को खूब-खूब शुभाशीष आशीर्वाद प्रदान किया गया।











