Sunday, April 5, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

शहीदों और देश भक्तों के सपने साकार करने के लिए पिछली सरकारों से हमें विरासत में मिली समस्याओं का ख़ात्मा करेंगे- मुख्यमंत्री    करनैल सिंह ईसड़ू के शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट

admin by admin
in BREAKING, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
शहीदों और देश भक्तों के सपने साकार करने के लिए पिछली सरकारों से हमें विरासत में मिली समस्याओं का ख़ात्मा करेंगे- मुख्यमंत्री    करनैल सिंह ईसड़ू के शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

पत्नी को बचाने आग में कूद पड़ा सेना का जवान, इलाज के दौरान मौत; गांव में गम का माहौल

पत्नी को बचाने आग में कूद पड़ा सेना का जवान, इलाज के दौरान मौत; गांव में गम का माहौल

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

नौजवानों को देश सेवा के प्रति प्रेरित करने के लिए अलग-अलग संस्थाओं के नाम राष्ट्रीय नायकों के नाम पर रखे जाएंगे
ब्रिटिश शासकों को खुश करने के लिए कैप्टन के पुरखों ने शहीद भगत सिंह जैसे इंकलाबियों को भटके हुए नौजवान बताया
ईसड़ू ( लुधियाना), 15 अगस्त (प्रेस की ताकत ब्यूरो)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार पिछली सरकारों से विरासत में मिली सभी समस्याओं को ख़त्म करेगी, जिससे देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सपने साकार किये जा सकें।
गोआ की आज़ादी के नायक शहीद करनैल सिंह ईसड़ू के शहीदी दिवस के मौके पर समागम में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें माफिया और सम्गलरों की पनाह देती रही थीं, जिस कारण राज्य में भ्रष्टाचार और नशों जैसी बीमारीयों ने पैर पसारे हुए थे। उन्होंने कहा कि राज्य को बर्बाद कर देने वाली ऐसी समस्याओं के प्रति हमारी सरकार ने कोई लिहाज़ न बरतने की नीति अपनाई हुई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार ने राज्य में भ्रष्ट लोगों पर पहले ही शिंकजा कसा हुआ है और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकार ने राज्य में नशों की कमर तोडऩे के लिए नयी रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि खेल के द्वारा नौजवानों की असंख्य ऊर्जा को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने के साथ-साथ राज्य सरकार नशों की सप्लाई लाईन ख़त्म करने के लिए ज़ोरदार प्रयास कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नशा विरोधी मुहिम के निष्कर्ष जल्द ही आम लोगों को दिखाई देंगे और नशा मुक्त गाँवों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नशा पीडि़तों के पुनर्वास के लिए हर संभव यत्न किये जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अथक यत्नों के स्वरूप मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब विधान सभा पहले ही हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने का संकल्प पास कर चुकी है। भगवंत मान ने आगे कहा कि इन महान शहीदों के नाम पर हवाई अड्डों, यूनिवर्सिटियों और अन्य संस्थाओं के नाम रखने उनकी शानदार विरासत को कायम रखने के लिए बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं का नाम महान राष्ट्रीय नायकों के नाम पर रखना हमारे नौजवानों को देश के प्रति निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है।
शहीद उधम सिंह, शहीद भगत सिंह और शहीद करतार सिंह सराभा जैसे महान शहीदों को ‘भारत रत्न’ पुरस्कार देने की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के लिए बेमिसाल बलिदान करने वाले इन नायकों को विनम्र सी श्रद्धांजली होगी। उन्होंने कहा कि इन महान शहीदों को ‘भारत रत्न’ पुरस्कार प्रदान करने के से इस पुरस्कार का गौरव बढ़ेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह महान शहीद ही सही मायनों में इस पुरस्कार के हकदार हैं, क्योंकि उन्होंने देश को साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त करवाने के लिए बेमिसाल बलिदान दिए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महान शहीदों का जीवन और बलिदान हमारे सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रीय आज़ादी की लहर में इस महान शहीदों की शानदार भूमिका को भी याद किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पंजाबियों ने राष्ट्रीय आज़ादी संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ड्यूटी के दौरान किसी भी दुर्घटना का शिकार हो जाने की सूरत में हथियारबंद बलों के जवानों को दी जाने वाली एक्स-ग्रेशिया में पहले ही वृद्धि कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान शहीदी प्राप्त करने वाले कोरोना योद्धाओं के परिवारों को भी एक्स-ग्रेशिया ग्रांटें दी गई हैं, जिसको उस समय की सरकार ने अनदेखा कर दिया था। भगवंत सिंह मान ने उन मुलाजि़मों को भी रेगुलर नौकरियाँ देने का ऐलान किया जो कोरोना के दौर में भर्ती किये गए थे, परन्तु बाद में बखऱ्ास्त कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जहाँ मानव संसाधन की ज़रूरत है, वहीं इन लोगों को नियमित तौर पर भर्ती किया जायेगा।
शहीद करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धांजली भेंट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महान शहीद गोआ को पुर्तगाली साम्राज्यवाद से मुक्त करवाने का नायक था। उन्होंने कहा कि लोग इस महान राष्ट्रीय नायक के बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनको इस पवित्र स्थान के दर्शन करने का अवसर मिला है।
मुख्यमंत्री ने अफ़सोस प्रकट किया कि इससे पहले के किसी भी मुख्यमंत्री ने कभी भी महान शहीद से सम्बन्धित इस स्थान पर जाने का कष्ट नहीं किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन नेताओं को इन शहीदों के साथ कोई सरोकार नहीं था, जिन्होंने प्रभुसत्ता सम्पन्न और आज़ाद राष्ट्र के लिए अपनी जानें कुर्बान कर दी थीं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी धर्म-निरपेक्ष और देश भक्त पार्टी है जो राज्य के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मौकापरस्त नेता कभी भी लोगों के साथ खड़े नहीं रहे, बल्कि इन्होंने अपने लाभ के लिए कभी मुगलों या अंग्रेज़ों या कांग्रेस के साथ लिहाज़ अपनाई और अब भाजपा का साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ों की ख़ुशामदी करने के लिए इन लोगों ने शहीद भगत सिंह जैसे क्रांतीकारियों को ‘भटका हुआ नौजवान’ बताया था, इसलिए ऐसे लोगों से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह किसी महान नायक को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसे पवित्र स्थान पर आएँ। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं ने हमेशा राज्य और यहाँ के लोगों की अपेक्षा अपने स्वार्थों को पहल दी है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद करनैल सिंह ईसड़ू को उनके पैतृक गाँव में श्रद्धांजलिी भेंट की और शहीद करनैल सिंह ईसड़ू की पत्नी चरनजीत कौर को भी सम्मानित किया।

Post Views: 141
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: Aam Aadmi PartyAAPaap punjabbhagwant mann speechlatest interviewlatest news punjabLatest Punjab Newslive news bhagwant mannnews punjabpunjab election 2022Punjab Governmentpunjab govtpunjab latest newspunjab newsPunjab news todaypunjab politicspunjabi newstoday news punjab
ShareTweetPin
Previous Post

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीडि़त लोगों के साथ किया वायदा निभाया, मुआवज़े के चैक सौंपे  

Next Post

मुख्यमंत्री द्वारा फ्यूचर टाईकून-2 स्टार्टअप चैलेंज प्रोग्राम के दूसरे ऐडीशन की शुरुआत  

Related Posts

पत्नी को बचाने आग में कूद पड़ा सेना का जवान, इलाज के दौरान मौत; गांव में गम का माहौल
BREAKING

पत्नी को बचाने आग में कूद पड़ा सेना का जवान, इलाज के दौरान मौत; गांव में गम का माहौल

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका
BREAKING

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

0
Next Post
मुख्यमंत्री द्वारा फ्यूचर टाईकून-2 स्टार्टअप चैलेंज प्रोग्राम के दूसरे ऐडीशन की शुरुआत  

मुख्यमंत्री द्वारा फ्यूचर टाईकून-2 स्टार्टअप चैलेंज प्रोग्राम के दूसरे ऐडीशन की शुरुआत  

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us