Wednesday, February 18, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

भ्रूण जांच करने वाले व करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए सुनिश्चित – नायब सिंह सैनी

admin by admin
in BREAKING, HARYANA, INDIA
Reading Time: 1 min read
A A
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 19 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों का जमीनीस्तर पर क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को त्वरित लाभ मिले। नागरिकों के जीवन को सुगम व खुशहाल बनाना सरकार का दायित्व है, इसलिए सभी अधिकारी प्राथमिकताएं तय करते हुए जनता की परेशानियों व शिकायतों का समाधान करें।

RelatedPosts

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे

0
मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 

मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 

0
देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस

देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस

0
कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात

कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात

0
खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया

खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया

0
भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा

भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा

0

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश आज यहां प्रशासनिक सचिवों और जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक की सह-अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने की। बैठक में लोकसभा सांसद श्री धर्मबीर सिंह, श्री नवीन जिंदल, श्री जय प्रकाश, विधायक श्री राम कुमार कश्यप, श्री विनोद भ्याना, श्री तेजपाल तंवर, श्री कपूर सिंह, श्रीमती सावित्री जिंदल और श्री देवेंद्र कादियान भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए जिला उपायुक्तों को सख्त निर्देश दिए कि इस योजना के तहत लंबित लगभग 77,000 लाभार्थियों द्वारा किए गए आवेदनों की जियो टैगिंग का कार्य आगामी 15 दिनों में पूरा किया जाए, ताकि जल्द से जल्द इन लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए किस्त जारी की जा सके। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नई सूची तैयार करने के लिए भी सर्वे का कार्य तीव्र गति से करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत महाग्राम पंचायत में 50 वर्ग गज के भूखंड और सामान्य ग्राम पंचायत मे 100 वर्ग गज के भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं। पहले चरण में 62 ग्राम पंचायतों (61 सामान्य ग्राम पंचायत व 1 महाग्राम पंचायत) मे ड्रा के माध्यम से 4533 परिवारों को भूखंड आवंटित कर दिया गया है। इन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मकान बनाने के लिए राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। अगले चरण के लिए 1,000 पंचायतों को चिह्नित कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि भ्रूण जांच करने वाले व करवाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग मिलकर इस दिशा में तीव्र गति से कार्य करें। इसके अलावा, उपायुक्तों को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बाजार की सुविधा सुनिश्चित करवाने के लिए सांझा बाजार हेतु स्थान चिन्हित करें।

Post Views: 209
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: #LATEST UPDATEearly fetal health screening testfetal testfetal testinggenetic testinggenetic testing babygenetic testing pregnancyHaryanaharyana cm nayab singh saininayab sainiNayab Singh Saininayab singh saini haryananayab singh saini latest newsnew updateprenatal genetic testingStrict actiontesting
ShareTweetPin
Previous Post

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया; 10 किलो हेरोइन समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार

Next Post

इस बार सरसों की सरकारी खरीद होगी 15 मार्च से शुरू : मुख्यमंत्री

Related Posts

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे
INDIA

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे

0
मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 
INDIA

मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 

0
देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस
INDIA

देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस

0
कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात
INDIA

कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात

0
खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया
INDIA

खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया

0
भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा
INDIA

भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा

0
Next Post

इस बार सरसों की सरकारी खरीद होगी 15 मार्च से शुरू : मुख्यमंत्री

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us