गुरुकुल के शाला नायक नायिका चुने गए भूयश और श्रेया
छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- संत श्री आसाराम जी गुरुकुल के विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के गुण विकसित हो इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु छात्र परिषद का गठन किया गया । इस दौरान कैबिनेट सदन ने गुरुकुल के छात्र-छात्राओं के चार अलग अलग सदन बनाए । सभी सदनों के नाम पर्वतों के नाम पर दिये गये। जिसमें हिमालय, विंध्याचल , मलयगिरी और अरावली नाम रखे गए। सभी सदनों के अलग-अलग नायक, उपनायक , संस्कृतिक नायक , क्रीडा नायक एवं टेक्नोक्रेड बनाए गए। सर्वसम्मति से भूयश साहू और श्रेया प्रजापति को गुरुकुल के नायक एवं नायिका घोषित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वायुसेना से सेवानिवृत श्री कुबेर सिगोतिआ ,पुलिस विभाग से श्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में गुरुकुल से श्रीमती पूजा आम्रवंशी, श्री सुशील सिंह परिहार, छात्रावास अधीक्षक श्री सोमनाथ पवार आदि उपस्थित रहे ।
गुरुकुल संचालिका श्रीमती दर्शना खट्टर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि हम सबको मिलकर गुरुकुल को शिखर तक ले जाना है जिससे गुरुकुल शिक्षा प्रणाली का उद्देश्य सफल हो । छात्र परिषद के गठन में गुरुकुल के समस्त स्टाफ की भी उपस्थिति रही ।












