महाराष्ट्र में चौथे सीनियर फेडरेशन कप कबड्डी टूर्नामेंट में हरियाणा को करारी हार का सामना करना पड़ा
चंडीगढ़, 6 मई - हरियाणा विकास एवं पंचायत तथा हरियाणा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन श्री कृष्ण लाल पंवार ने ...
चंडीगढ़, 6 मई - हरियाणा विकास एवं पंचायत तथा हरियाणा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन श्री कृष्ण लाल पंवार ने ...
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी, में TIT कॉलेज की छात्राओं से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस ने 'ड्रग्स-सेक्स-धोखा' और ...
चंडीगढ़ 26 मार्च- हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यम विभाग (एमएसएमई) की 17 सेवाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते ...
चंडीगढ़,26 मार्च - हरियाणा के खाद्य एवं पूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर ने आज विभाग के संबद्ध अधिकारियों के साथ विशेष ...
चंडीगढ़ 12 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सदन में घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश ...
चंडीगढ़, 11 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में यदि बिना डिग्री व लाइसेंस ...
चंडीगढ़, 1 मार्च- हरियाणा मानवाधिकार आयोग (एचएचआरएस) ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्ववूर्ण कदम उठाते हुए दाह संस्कार के ...
चंडीगढ़, 1 मार्च- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने प्रदेश में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक ...
चंडीगढ़, 25 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 100 दिन में संकल्प पत्र के 18 वायदों को पूरा किया है जबकि 10 वायदों पर कार्य चल रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को पूरा किया जाएगा। हरियाणा विकास की राह पर और तेज गति से आगे बढ़ेगा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के सपनों को साकार करेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को करनाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भाईचारा खराब करने का कार्य किया है। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में विकास कार्यों की क्या स्थिति थी, ये आमजन जानते हैं। जबकि वर्तमान सरकार लगातार तेज गति से विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता लगातार सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जता रही है और हाल ही में दिल्ली में भी जनता ने अपना आर्शीवाद देकर सरकार की नीतियों पर विश्वास की मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि छोटी सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार तीन गुना गति से कार्य करेगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली, विधायक श्री जगमोहन आनंद, श्री रामकुमार कश्यप और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
चंडीगढ़, 25 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनावों के दौरान नौकरी बेचने की बातें कही थी, जिससे युवाओं के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और जनता ने कांग्रेस को रिजेक्ट किया। जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने बिना पर्ची-बिना खर्ची के पारदर्शिता के आधार पर मेरिट पर युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। आज युवाओं का सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है और यह वातावरण बना है कि जो योग्य होगा वो नौकरी पाएगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के समय जब युवाओं को नौकरी देने की प्रक्रिया चल रही थी, तो कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के पास चले गए और भर्ती प्रक्रिया को रुकवा दिया। लेकिन मैंने अपना वादा पूरा करते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले 25 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइनिंग देने का काम किया। उन्होंने कहा कि पानीपत एक धार्मिक, ऐतिहासिक, औद्योगिक और व्यावसायिक नगरी है और इसी को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तीव्र गति से करवाए जा रहे हैं, ताकि विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों को सरकार की योजनाओं के साथ-साथ विकास का भी लाभ मिल सके। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पानीपत क्षेत्र में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं और एमएसएमई उद्योग इस दिशा में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। सरकार ने एमएसएमई उद्योग को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर एप्रोच पर चलते हुए एक ब्लॉक – एक उत्पाद की अवधारणा को लागू किया है, ताकि व्यापार को बढ़ावा मिल सके। जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार का दायित्व है और ये हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को लेकर सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जनता की शिकायतों का समाधान तय समय में किया जाए। इसी कड़ी में सभी उपायुक्त हर रोज सुबह 2 घंटे समाधान शिविरों में जनता की समस्या सुनते हैं और समाधान भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी लगातार इन समाधान शिविरों की समीक्षा करते हैं और लोगों से बात भी करते हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल से केंद्र सरकार ने देश को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार लगातार संकल्प पत्र के वायदों को पूरा करने का काम कर रही है। सरकार के 100 दिनों के भीतर ही किडनी रोगियों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। आज 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायती भूमि पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को मालिकाना हक देने का काम किया है। विकास को लेकर सरकार का विजन और नीति स्पष्ट मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और केंद्र में डबल इंजन की सरकार चल रही है, जो हरियाणा में हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित कर रही है और अब जल्द ही ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से धरातल पर विकास कार्य और तेज गति से होंगे। वर्तमान सरकार के प्रति जनता में उत्साह और भरोसा है। विकास को लेकर सरकार का विजन साफ है और नीति स्पष्ट है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जिस प्रकार जनता से अपना विश्वास व्यक्त किया है, उसी प्रकार छोटी सरकार के प्रति भी जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, विधायक श्री प्रमोद विज, श्री मनमोहन भड़ाना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982
© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982