Monday, May 11, 2026

Tag: #LATEST UPDATE

अवैध खनन रोकने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध

अवैध खनन रोकने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध

चंडीगढ़, 08 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में आधारभूत ढांचागत विकास कराने के साथ ही सरकारी नियमों की अनुपालना प्रभावी ढंग से सुनिश्चित हो, इस पर विशेष फोकस कर रहे हैं। सरकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने के साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी हरियाणा सरकार विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। हरियाणा सरकार खनन विभाग के माध्यम से राज्य में खनिज संसाधनों के अंवेषण, विकास और प्रबंधन को कवर कर रही है। खनन विभाग के महानिदेशक के.एम.पांडुरंग का कहना है कि अवैध खनन को रोकने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है और संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए गए हैं। अवैध खनन को रोकने व बिना ई रवाना बिल के खनिज वाहनों के संचालन पर हरियाणा सरकार की पारखी नजर है ओर नियमों की अवहेलना करने वालों पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान ने बताया कि विभाग के महानिदेशक के.एम.पांडुरंग के आदेशानुसार व डीसी विक्रम सिंह की देखरेख में जनवरी माह से अवैध खनन को रोकने व बिना ई रवाना बिल के खनिज वाहनों के संचालन पर सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं विभागीय आदेशों की अनुपालना करते हुए यमुना नदी क्षेत्र सहित जिला से निकल रहे नेशनल व स्टेट हाईवे पर खनिज वाहनों की चेकिंग कर रही हैं। साथ ही दिन रात अवैध खनन रोकने के लिए उनकी पूरी टीम सक्रियता से जिला में मॉनिटरिंग सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जहां कहीं भी नियमों की अवहेलना पाई जाती है तो उनकी टीम निर्धारित नियमों की अनुपालना करते हुए कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिला में यमुना नदी सहित किसी भी क्षेत्र में अवैध खनन होना नहीं पाया गया है तथा उनकी चैकिंग टीम ई रवाना बिल की भी जांच खनिज वाहनों की कर रही है। उन्होंने आमजन से  आह्वान किया कि यदि कहीं भी अवैध खनन हो रहा है अथवा बिना ई रवाना बिल के खनिज वाहन चलने की सूचना देनी है तो विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-5530 पर संपर्क कर सकते हैं।

अमन अरोड़ा ने स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में नवीन प्रयासों के लिए डॉक्टरों की सराहना की

अमन अरोड़ा ने स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में नवीन प्रयासों के लिए डॉक्टरों की सराहना की

चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर, 8 मार्च: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा ने आज ...

पंजाब बागवानी विभाग ने राज्य स्तरीय ए.आई.एफ. सम्मेलन आयोजित किया

पंजाब बागवानी विभाग ने राज्य स्तरीय ए.आई.एफ. सम्मेलन आयोजित किया

चंडीगढ़, 7 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व और बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत की सहृदय निगरानी में पंजाब ...

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने बड़े पैमाने पर शुरू किया नशा विरोधी अभि यान, राज्यव्यापी कार्रवाई के दौरान 290 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’: पंजाब पुलिस ने बड़े पैमाने पर शुरू किया नशा विरोधी अभि यान, राज्यव्यापी कार्रवाई के दौरान 290 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 1 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशों के सम्पूर्ण खात्मे के ...

सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट करें नामित- पंकज अग्रवाल

सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट करें नामित- पंकज अग्रवाल

चंडीगढ़, 1 मार्च- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने प्रदेश में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक ...

ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਸਹੀ ਮੁੱਲ ਦੀ ਦੁਕਾਨਾਂ  ਲਈ ਸਰਲ ਪੋਰਟਲ ਤੇ ਲਾਇਸੈਂਸ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਨਵੀਂ ਆਨਲਾਇਨ ਸੇਵਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ

सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 1 मार्च- चंडीगढ़ स्थित सीआईएसएफ इकाई पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय में "वीरता को सलाम" कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय ...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

चंडीगढ़, 27 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ...

ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਸਹੀ ਮੁੱਲ ਦੀ ਦੁਕਾਨਾਂ  ਲਈ ਸਰਲ ਪੋਰਟਲ ਤੇ ਲਾਇਸੈਂਸ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਨਵੀਂ ਆਨਲਾਇਨ ਸੇਵਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ

ट्रिपल इंजन सरकार तीन गुना गति से करेगी विकास कार्य

चंडीगढ़, 25 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 100 दिन में संकल्प पत्र के 18 वायदों को पूरा किया है जबकि 10 वायदों पर कार्य चल रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को पूरा किया जाएगा। हरियाणा विकास की राह पर और तेज गति से आगे बढ़ेगा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के सपनों को साकार करेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को करनाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भाईचारा खराब करने का कार्य किया है। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में विकास कार्यों की क्या स्थिति थी, ये आमजन जानते हैं। जबकि वर्तमान सरकार लगातार तेज गति से विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता लगातार सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जता रही है और हाल ही में दिल्ली में भी जनता ने अपना आर्शीवाद देकर सरकार की नीतियों पर विश्वास की मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि छोटी सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार तीन गुना गति से कार्य करेगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली, विधायक श्री जगमोहन आनंद, श्री रामकुमार कश्यप और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Page 4 of 10 1 3 4 5 10