Thursday, March 12, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

उद्योगपतियों को पंजाब में कोई समस्या नहीं आने देंगे: तरुनप्रीत सिंह सौंद

admin by admin
in BREAKING, chandigarh, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
उद्योगपतियों को पंजाब में कोई समस्या नहीं आने देंगे: तरुनप्रीत सिंह सौंद
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन

0
बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

0
सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

0
मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर:

पंजाब के पूंजी निवेश प्रोत्साहन और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए राज्य में किसी भी उद्योगपति को कोई समस्या न आने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना है कि पंजाब औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी राज्य बने और देश की मजबूत अर्थव्यवस्था में पंजाब की उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान हो। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों को उद्योग-हितैषी बनाने के प्रयास जारी हैं।

उद्योग मंत्री ने कहा कि पंजाब राज्य, समुद्री बंदरगाह से दूर होने के बावजूद (लैंडलॉक), औद्योगिक क्षेत्र में अच्छा नाम कमा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान देश-विदेश की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों के साथ बैठकें कर पंजाब में अधिकतम निवेश ला रहे हैं और आने वाले समय में कुशल युवाओं की मांग बढ़ेगी। पंजाब में रोजगार के अवसर बढ़ने से युवा विदेश जाने से बचेंगे और पंजाब एक बार फिर से प्रगति की नई इबारतें लिखेगा।

पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ इलेक्ट्रिकल लैब्स और सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के मौके पर सौंद ने कहा कि व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलती है। टाटा स्टील फाउंडेशन आईटीआई समराला और आईटीआई गिल रोड, लुधियाना में युवाओं को प्रशिक्षण देगा, ताकि प्रशिक्षित युवा उद्योगों में बेहतरीन नौकरियां प्राप्त कर सकें।

सौंद ने कहा कि आईटीआई व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने के उत्कृष्ट स्रोतों में से एक है और टाटा स्टील द्वारा दी गई ट्रेनिंग के बाद युवा टाटा स्टील द्वारा 115 एकड़ में लुधियाना में स्थापित किए जा रहे प्लांट में ही नौकरी पाने में सक्षम हो सकेंगे। यहां लगभग 700 युवाओं को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि टाटा जैसी प्रतिष्ठित कंपनी पंजाब की प्रगति में योगदान देगी और अधिक से अधिक पंजाबी लड़के-लड़कियों को रोजगार देगी। उन्होंने कहा कि वैसे भी “टाटा” भारतीयों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस मौके पर तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह, टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सेवाएं) चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय, टाटा स्टील फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के प्रमुख कैप्टन अमिताभ, टाटा स्टील के रेजिडेंट एग्जीक्यूटिव विनमरा सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post Views: 179
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: Captain AmitabhCEO of Tata Steel FoundationChanakya ChaudharyChief Minister Bhagwant Singh Manngovernment schemesHead of Skill Development at Tata Steel FoundationIndustrial TrainingpoliciesPrincipal SecretaryPunjab’s MinisterSaurav RoyTarunpreet Singh SondVice President (Corporate Services) of Tata SteelVinamra SinghVivek Pratap Singh
ShareTweetPin
Previous Post

सेवा केंद्र में बनी कैंटीन की बोली मंगलवार को

Next Post

हरियाणा में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत तथा जम्मू कश्मीर में भी भाजपा नहीं बना पाएगी सरकार: सूर्य कांत वर्मा, ज्योतिषाचार्य पटियाला

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन
INDIA

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन

0
बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान
INDIA

बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

0
सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण
INDIA

सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

0
मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू
INDIA

मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी
INDIA

होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

0
Next Post
हरियाणा में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत तथा जम्मू कश्मीर में भी भाजपा नहीं बना पाएगी सरकार: सूर्य कांत वर्मा, ज्योतिषाचार्य पटियाला

हरियाणा में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत तथा जम्मू कश्मीर में भी भाजपा नहीं बना पाएगी सरकार: सूर्य कांत वर्मा, ज्योतिषाचार्य पटियाला

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us