Sunday, March 8, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

एचएसएससी द्वारा ग्रुप 56 और 57 के पदों के लिए लिखित परीक्षा आज व कल होगी

admin by admin
in BREAKING, chandigarh, HARYANA, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
पोषण जागृति माह में आयोजित होंगी कई प्रतियोगिताएं : अमनीत पी. कुमार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

0
सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

0
मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

0
होटल राज पैलेस बना जिस्म फरोशी का अड्डा

होटल राज पैलेस बना जिस्म फरोशी का अड्डा

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 16 अगस्त- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग द्वारा ग्रुप-56 और 57 के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 17 व 18 अगस्त को पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल जिलों में किया जा रहा है। 17 अगस्त को ग्रुप-56 के लिए कुल 48 परीक्षा केंद्र तथा ग्रुप-57 के लिए 18 अगस्त को 98 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। उन्होंने बताया कि आयोग का उद्देश्य है कि सभी भर्तियां पारदर्शिता एवं समानता के सिद्धांत पर हों।

श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि आयोग द्वारा  इन सभी जिलों के पुलिस व जिला प्रशासन के नोडल अधिकारियों की बैठक मुख्यालय, पंचकूला में की जा चुकी है। इसके अलावा आयोग के सदस्यों ने भी जिला मुख्यालयों पर उपायुक्त की अध्यक्षता में परीक्षा संचालन के लिए नामित जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अध्यक्ष व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की है।जिला करनाल में आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान, पंचकूला में सुभाष चंद्र, यमुनानगर में साधुराम जाखड़ तथा कुरुक्षेत्र में कपिल अत्रेजा व अमर सिंह बैठक में उपस्थित रहे।

 उन्होंने बताया कि आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार कुरुक्षेत्र जिले में 68 परीक्षा केंद्र, करनाल जिले में 60 परीक्षा केंद्र, पंचकूला जिले में 10 परीक्षा केंद्र और यमुनानगर जिले में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किये गए हैं। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग होगी और बायो मैट्रिक से ही उनका प्रवेश होगा। पूरी परीक्षा संचालन की वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, जिसकी मॉनिटरिंग आयोग के मुख्यालय पंचकूला के कंट्रोल रूम से से भी होगी।

श्री हिम्मत सिंह ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में प्रवेश के समय किसी को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, हिडेन कैमरा व अन्य उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी। महिला अभ्यार्थी कानों की बाली, नोज पिन व अन्य ज्वेलरी पहन कर न आएं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य पुख्ता प्रबंधों के साथ नकल रहित परीक्षा का आयोजन करना है। परीक्षा के दौरान जो अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करता मिलेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों तक लाने व ले जाने के लिए हरियाणा परिवहन की बसों मे निशुल्क यात्रा की सुविधा होगी।

Post Views: 160
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: hARYANA latest newsHaryana newsPanchkulashri himmat singhtop newsyamuna nagar
ShareTweetPin
Previous Post

चुनाव आयोग की हालिया ब्रीफिंग के बाद अटकलें तेज हो गई हैं।

Next Post

संसद ने उसे नियुक्त करने का निर्णय लिया।

Related Posts

बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान
INDIA

बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

0
सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण
INDIA

सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

0
मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू
INDIA

मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी
INDIA

होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

0
होटल राज पैलेस बना जिस्म फरोशी का अड्डा
INDIA

होटल राज पैलेस बना जिस्म फरोशी का अड्डा

0
Next Post
संसद ने उसे नियुक्त करने का निर्णय लिया।

संसद ने उसे नियुक्त करने का निर्णय लिया।

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us