Saturday, April 11, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

रोजगार के लिए कौशल, कला और डिजाइन का होगा संगम

admin by admin
in BREAKING, HARYANA
Reading Time: 1 min read
A A
0
6 ਸਾਲਾਂ ਦੌਰਾਨ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਜਿੰਨੇ ਵੀ ਨਵੀਂ ਪਹਿਲ ਕੀਤੀ ਹੈ, ਉਹ ਕਿਸਾਨ ਹਿੱਤ ‘ਚ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

पत्नी को बचाने आग में कूद पड़ा सेना का जवान, इलाज के दौरान मौत; गांव में गम का माहौल

पत्नी को बचाने आग में कूद पड़ा सेना का जवान, इलाज के दौरान मौत; गांव में गम का माहौल

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की पहल पर आगे आए तीन बड़े संस्थान
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, सुपवा और एनआईडी हरियाणा मिल कर तैयार करेंगे रोजगारपरक कोर्स

चंडीगढ़ , 6 जुलाई (प्रेस की ताकत ब्यूरो) – कौशल, कला और डिजाइन तकनीक के समन्वय से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।  प्रदेश में युवाओं को इन तीनों आयामों में निपुण बनाने की दिशा में खाका तैयार हो गया है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू, पंडित लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट (सुपवा) के कुलपति गजेंद्र चौहान और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, हरियाणा की निदेशक डॉ. वनिता आहूजा के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में तीनों संस्थानों के बीच तकनीक, संसाधन और शैक्षणिक विशिष्टताओं के आदान-प्रदान का प्रारूप तैयार किया गया। गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के समग्र आयामों को लागू कर रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण संस्थानों को एक मंच पर लाने का आह्वान कर चुके हैं। इस दिशा में काम शुरू हो गया है।

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्टताओं वाले हरियाणा के इन तीनों संस्थानों का एक अकादमिक मंच पर आना समय की आवश्यकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की संस्तुतियां भी इस समन्वय की पैरोकार हैं और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी इस दिशा में सभी संस्थानों को प्रेरित कर रहे हैं। डॉ. राज नेहरू ने कहा कि नई शिक्षा नीति विभिन्न विधाओं के मिश्रण से नवाचार को बल देती है। हम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रौद्योगिकी बहुत तेजी से बदल रही है और तकनीक में अप्रत्याशित परिवर्तन आ रहे हैं। प्रोग्राम और उनके पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता को बनाए रखने के साथ-साथ मार्केट के अनुसार जॉब रोल तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी है। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि हरियाणा में स्थापित यह तीनों संस्थान मिल कर काम करेंगे। परस्पर तकनीक और संसाधनों का आदान-प्रदान होगा। उन्होंने बताया कि क्रेडिट एक्सचेंज आधारित प्रोग्राम चलाए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई है।

सुपवा के कुलपति गजेंद्र चौहान ने सिनेमोटोग्राफी, एनिमेशन, ग्राफिक्स डिजाइनिंग सहित अन्य कलात्मक कौशल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पेशकश की। उन्होंने विद्यार्थियों के एक-दूसरे संस्थान में जाकर सीखने की संभावनाओं की भी चर्चा की। कुलपति गजेंद्र चौहान ने सुपवा के वैश्विक स्तर के स्टूडियो और उनकी तकनीकी उत्कृष्टताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सिखाने के लिहाज से सुपवा के पास बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर है। कुलपति गजेंद्र चौहान ने इस दिशा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों का भी उल्लेख किया।

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने सीएनसी लैब और वैश्विक मानकों के अनुरूप बनी दूसरी तकनीकी लैब के सदुपयोग की पेशकश की।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन, हरियाणा की निदेशक डॉ. वनिता आहूजा ने कहा कि डिजाइन अत्यंत रचनात्मक विषय है। उन्होंने तीनों संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स की संभावनाओं पर प्रबलता से चर्चा की। डॉ. वनिता आहूजा ने कहा कि तीनों संस्थान अपनी-अपनी विशेषताओं को समाहित कर कुछ कोर्स डिजाइन कर सकते हैं। एनआईडी की फैकल्टी ने डिजाइन के विविध आयामों को प्रस्तुत भी किया।

कुलपति डॉ. राज नेहरू ने सुपवा और एनआईडी की टीमों को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का भ्रमण करने का न्योता दिया। तीनों संस्थानों के प्रमुखों ने परस्पर सहयोग एवं समन्वय से शीघ्र ही कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स डिजाइन करने पर सहमति दी।

इस बैठक में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. आरएस राठौड़, प्रो. डीके गंजू, एनआईडी की ओर से डॉ. डी. श्रीनिवास, ममता गौतम, स्वाति और सुपवा की ओर से डॉ. विश्वजीत और बी. तोमर सहित कई अन्य अधिकारी व शिक्षक मौजूद थे।
Post Views: 157
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: #haryanaCM#manhorlalaEmploymentharyanagovt
ShareTweetPin
Previous Post

World Cup-2023 : वनडे विश्व कप से अचानक बाहर हुईं ये 3 टीमें, वर्ल्ड क्रिकेट में आया भूचाल

Next Post

राज्य के नौजवानों को मुख्यमंत्री का तोहफ़ा, पहले साल में दी रिकार्ड 29936 सरकारी नौकरियां

Related Posts

पत्नी को बचाने आग में कूद पड़ा सेना का जवान, इलाज के दौरान मौत; गांव में गम का माहौल
BREAKING

पत्नी को बचाने आग में कूद पड़ा सेना का जवान, इलाज के दौरान मौत; गांव में गम का माहौल

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका
BREAKING

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

0
Next Post
राज्य के नौजवानों को मुख्यमंत्री का तोहफ़ा, पहले साल में दी रिकार्ड 29936 सरकारी नौकरियां

राज्य के नौजवानों को मुख्यमंत्री का तोहफ़ा, पहले साल में दी रिकार्ड 29936 सरकारी नौकरियां

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us