ब्रिटेन, 05-04-23 (प्रेस की ताकत) – सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर ब्रिटेन में बच्चों के डेटा के गलत इस्तेमाल का आरोप लगा है। इन आरोपों के बाद ब्रिटेन की निगरानी संस्था ने कंपनी पर 130 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। ICO के अनुसार, मई 2018 और जुलाई 2020 के बीच डेटा सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन किया गया था। चीनी ऐप टिक-टॉक दुनिया भर के देशों में लोकप्रिय हो रहा है। ICO के मुताबिक, मई 2018 से जुलाई 2020 के बीच डेटा प्रोटेक्शन कानूनों का उल्लंघन किया गया। ब्रिटेन का दावा है कि चीनी ऐप कंपनी ने यह जांचने की कोशिश नहीं की कि बच्चे किस उम्र के ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। नियमों के मुताबिक ऐप को 13 साल से कम उम्र के बच्चों को चुनिंदा तरीके से हटाना था।












