छिंदवाड़ा(भगवानदीन साहू) परम् पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति वर्षभर जनहित के सेवा कार्यों में लगी रहती हैं। इसी कड़ी में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाएगा । इसके 1 माह पूर्व साधक गण जिले भर के गांव गांव में घूम-घूम कर आम लोगों को तुलसी पौधा के महत्व से अवगत कराते हैं । तुलसी पौधा का आध्यात्मिक , धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व है । तुलसी पौधा 24 घण्टे आक्सीजन प्रदान करता है । वास्तु दोष का निवारण करता है शरीर को हमेशा स्वस्थ और निरोगी रखने के लिए तुलसी दल एक औषधि है । तुलसी पौधा पर्यावरण का संतुलन बनाने में भी कारगार है । ऐसे अनगिनत फायदे आम लोगों को बताकर तुलसी पौधा भेंट स्वरूप दिया जाता है । इस वर्ष 23 दिसंबर को श्री मद भगवद्गीता जयंती है । बच्चों में , विद्यार्थियों में श्री मद भगवद गीता के ज्ञान के दिव्य संस्कारों का सिंचन हो इस निमित्त प्रतिवर्ष जिले भर के स्कूलों में गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है । जिले के उच्च अधिकारी , सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि और प्रबुद्ध जनों को तुलसी पौधा और श्री मद भगवद गीता का साहित्य भेंट किया जा रहा है । समिति के पदाधिकारियों ने आज एस. ए. एफ. बटालियन में पदस्थ DSP श्वेता शुक्ला ( सहायक कमांडेड )को तुलसी पौधा और गीता साहित्य भेंट कर अभियान की शुरुआत की । यह कार्यक्रम माह के अंत तक जारी रहेगा । इस दैवीय कार्य में साध्वी रेखा बहन , साध्वी प्रतिमा बहन , समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई , खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई , गुरुकुल की संचालक दर्शना खट्टर , युवा सेवा संघ के अध्यक्ष दीपक डोईफोड़े ,धनाराम सनोडिया , पी. आर. शेरके , एम. आर. पराड़कर , सुजीत सूर्यवंशी , सुभाष इंग्ले , महिला समिति से सुमन दोईफोड़े , विमल शेरके , छाया सूर्यवंशी , डॉ. मीरा पराड़कर , शकुंतला कराडे , आदि अपनी अपनी सेवाएं दे रहें हैं ।













