Thursday, April 9, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला में करेंगे अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण – मुख्यमंत्री

admin by admin
in BREAKING, chandigarh, INDIA, News, POLITICS, Post, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
पोषण जागृति माह में आयोजित होंगी कई प्रतियोगिताएं : अमनीत पी. कुमार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 12 दिसंबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि 24 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-1 स्थित अटल पार्क में श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा वे पंचकूला में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज अटल पार्क में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली भी उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि अटल जी की धातु से बनी 41 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के बाद श्री अमित शाह अटल पार्क में ही आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश भाजपा कार्यालय ‘पंचकमल’ में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके उपरांत गृह मंत्री श्री अमित शाह ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम, सेक्टर-3 में आयोजित 5 हजार पुलिस कर्मियों की पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे। श्री अमित शाह इसी दिन आयोजित होने वाले ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

RelatedPosts

भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया पूज्य संत श्री आशारामजी बापू का अवतरण दिवस,

भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया पूज्य संत श्री आशारामजी बापू का अवतरण दिवस,

0
पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के अवतरण दिवस पर जिला चिकित्सालय व वृद्धा आश्रम में फल वितरण

पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के अवतरण दिवस पर जिला चिकित्सालय व वृद्धा आश्रम में फल वितरण

0
निजी स्कूलों की फीस पर पारदर्शिता अनिवार्य, अभिभावकों को राहत देने के निर्देश

निजी स्कूलों की फीस पर पारदर्शिता अनिवार्य, अभिभावकों को राहत देने के निर्देश

0
मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर होने से बचे, पैर में लगी गोली झपटमार गैंग का खात्मा, 4 शातिर गिरफ्तार

मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर होने से बचे, पैर में लगी गोली झपटमार गैंग का खात्मा, 4 शातिर गिरफ्तार

0
चंबल का भगत सिंह क्रांतिवीर महेश सिंह चौहान

चंबल का भगत सिंह क्रांतिवीर महेश सिंह चौहान

0
मैथ्स जीनियस ओलंपियाड’ का भव्य पदक वितरण समारोह-संत श्री आशारामजी गुरुकुल गोंदिया परिसर में

मैथ्स जीनियस ओलंपियाड’ का भव्य पदक वितरण समारोह-संत श्री आशारामजी गुरुकुल गोंदिया परिसर में

0

संसद में कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। लेकिन अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने वाली बातें कर रहे हैं। आने वाले 40–50 वर्षों तक कांग्रेस का देश में कोई भविष्य नहीं है।

ADVERTISEMENT

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। इस संबंध में पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं और पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। किसी व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करनी है या नहीं, इसका आकलन पुलिस विभाग द्वारा किया जाता है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इस कार्य में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हाल ही में हरियाणा में आयुष्मान/चिरायु योजना के तहत विशेष अभियान चलाकर सर्जरी से संबंधित लंबित मामलों को शून्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सकों की समस्याएँ सुनती है और उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चिकित्सकों को अतिरिक्त इंसेंटिव भी दिए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खांगवाल भी उपस्थित थे ।

Post Views: 51
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: Atal Bihari Vajpayee jiChief MinisterHaryana newsPanchkulaUnion Home Minister Shri Amit Shah
ShareTweetPin
Previous Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता की वर्चुअल शुरुआत की

Next Post

दो पहिया वाहन पर स्टंट करने वालों की अब खैर नहीं

Related Posts

भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया पूज्य संत श्री आशारामजी बापू का अवतरण दिवस,
INDIA

भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया पूज्य संत श्री आशारामजी बापू का अवतरण दिवस,

0
पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के अवतरण दिवस पर जिला चिकित्सालय व वृद्धा आश्रम में फल वितरण
INDIA

पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के अवतरण दिवस पर जिला चिकित्सालय व वृद्धा आश्रम में फल वितरण

0
निजी स्कूलों की फीस पर पारदर्शिता अनिवार्य, अभिभावकों को राहत देने के निर्देश
INDIA

निजी स्कूलों की फीस पर पारदर्शिता अनिवार्य, अभिभावकों को राहत देने के निर्देश

0
मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर होने से बचे, पैर में लगी गोली झपटमार गैंग का खात्मा, 4 शातिर गिरफ्तार
INDIA

मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर होने से बचे, पैर में लगी गोली झपटमार गैंग का खात्मा, 4 शातिर गिरफ्तार

0
चंबल का भगत सिंह क्रांतिवीर महेश सिंह चौहान
INDIA

चंबल का भगत सिंह क्रांतिवीर महेश सिंह चौहान

0
मैथ्स जीनियस ओलंपियाड’ का भव्य पदक वितरण समारोह-संत श्री आशारामजी गुरुकुल गोंदिया परिसर में
INDIA

मैथ्स जीनियस ओलंपियाड’ का भव्य पदक वितरण समारोह-संत श्री आशारामजी गुरुकुल गोंदिया परिसर में

0
Next Post
दो पहिया वाहन पर स्टंट करने वालों की अब खैर नहीं

दो पहिया वाहन पर स्टंट करने वालों की अब खैर नहीं

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us