गुरसराय,झांसी(डा पुष्पेंद्र सिंह चौहान)-2022 के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे नेताओं के तूफानी दौरे जा रही है इसी क्रम में आज योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड की सबसे पिछड़ी तहसील गरौठा के अंतर्गत गुरसराय नगर में जनता का आशीर्वाद लेने पहुंचे वहां उन्होंने क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि बुंदेलखंड स्वाभिमान और शौर्य की धरती रही है उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को कोटि-कोटि नमन करते हुए झांसी की जनता को छल से और गुंडे माफियाओं से मुक्त करने का आश्वासन दिया भारी संख्या में भीड़ को देखकर हर किसी के मुंह से यही निकल रहा था योगी योगी योगी योगी इस चुनावी सभा में मऊरानीपुर विधानसभा सीट से डॉक्टर रश्मि आर्य भी उपस्थित रहे अपना दल की उम्मीदवार हैं जो कि भारतीय जनता पार्टी का सहयोगी दल है योगी जी ने जनता जनार्दन से आवान किया कि रश्मि आर्य को कप प्लेट पर मोहर लगाकर विधानसभा में पहुंचाएं चुनावी सभा में क्षेत्रीय नेता भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ जगदीश सिंह चौहान, निहिल सिघाई, केशवेंद्र प्रताप सिंह यादवेंद्र प्रताप सिंह सहित समस्त कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ था।












