Thursday, February 19, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

अमेरिका ने भारत पर लगाया गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप, क्या कनाडा जैसे बिगड़ेंगे दोनों के रिश्ते

admin by admin
in BREAKING, CRIME, ENGLISH NEWS, INDIA, PUNJAB, WORLD
Reading Time: 1 min read
A A
0
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੇ ਗਵਰਨਰ ਨੂੰ ਧਮਕੀ, ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ‘ਤੇ ਲਹਿਰਾਇਆ ਝੰਡਾ ਤਾਂ ਝੱਲਣਾ ਪਵੇਗਾ ਨੁਕਸਾਨ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे

0
मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 

मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 

0
देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस

देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस

0
कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात

कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात

0
खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया

खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया

0
भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा

भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

कुछ दिन पहले ही कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था. ट्रूडो के इस आरोप ने दोनों देशों के राजनयिक रिश्ते को बुरी तरह प्रभावित कर दिया था. हालांकि कनाडा की तरफ से इस आरोप को साबित करने के लिए कोई भी सबूत पेश नहीं किया गया.

इस घटना के बाद अमेरिकी अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने भी सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि अमेरिका ने अपने देश की जमीन पर एक सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश को नाकाम किया है. फाइनेंशियल टाइम्स के इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने इस साजिश में भारत के शामिल होने का  आरोप लगाया है.

हालांकि, यह मामला कब का है रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं है. इसके अलावा अब तक अमेरिका की तरफ से भी इस रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है.

ऐसे में इस रिपोर्ट में जानते हैं कि आखिर गुरपतवंत सिंह पन्नू कौन है जिसके हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप अमेरिका भारत पर लगा रहा है. इसके अलावा एक सवाल ये भी उठता है कि क्या इस आरोप से भारत और अमेरिका के रिश्ते खराब हो जाएंगे.

कहां से हुई पूरे मामले की शुरुआत 

दरअसल इस पूरे मामले की शुरुआत ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट से हुई है, जिसमें कहा गया कि अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रची गई थी, लेकिन अमेरिका ने इस साजिश को नाकाम कर दिया.

वहीं, पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने के कथित आरोपी के खिलाफ न्यूयॉर्क डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सीलबंद केस भी दायर किया गया है. अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट इसी मुद्दे पर चर्चा कर रही है कि इस सीलबंद केस को निज्जर की हत्या की जांच पूरी होने के बाद खोला जाए या अभी ही खोल दिया जाए.

फाइनेंशियल टाइम्स के रिपोर्ट की मानें तो इस पूरे मामले को लेकर अमेरिका ने भारत को डिप्लोमैटिक वॉर्निंग भी दी थी.

निज्जर की हत्या के बाद मामला सामने आया 

फाइनेंशियल टाइम्स के इसी रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के कुछ सहयोगियों ने जून के महीने में मारे गए सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पन्नू की हत्या की साजिश की जानकारी दी थी. वहीं  जून महीने में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉशिंगटन पहुंचे थे उस वक्त अमेरिका ने इसका विरोध भी किया था.

पन्नू ने इस हमले पर क्या कहा 

फाइनेंशियल टाइम्स से भी बातचीत की है. गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ये तो नहीं बताया कि अमेरिकी प्रशासन ने उसकी हत्या की साजिश में भारत के शामिल होने को लेकर कोई जानकारी दी है या नहीं, लेकिन उसने कहा कि मैं चाहूंगा कि अमेरिकी जमीन पर मेरी हत्या की साजिश पर अमेरिकी सरकार ही जवाब दे.

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि अगर अमेरिकी धरती पर मुझे मारने की कोशिश की जाती है तो एक अमेरिकी नागरिक होने के नाते भी मेरी जिंदगी पर खतरा होना अमेरिका की संप्रभुता के लिए एक चुनौती है. उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बाइडेन प्रशासन ऐसी किसी भी चुनौती से निपट सकती है.

अब जानते हैं कि आखिर ये गुरपतवंत सिंह पन्नू है कौन 

गुरपतवंत सिंह पन्नू मूल रूप से अमृतसर के पास खानकोट गांव का है. उसकी उम्र 40 से 50 साल के बीच है और उसके पिता का नाम महिंदर सिंह है. पन्नू के पिता पंजाब स्टेट एग्रीकल्चर बोर्ड में कर्मचारी भी रह चुके हैं.

गुरपतवंत सिंह पन्नू खालिस्तान समर्थक अमेरिकी वकील है. उसने साल 1990 में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की और वर्तमान में अमेरिका में वकील हैं. पन्नू को हमेशा ही कनाडा में खालिस्तान समर्थक कार्यक्रमों और प्रदर्शनों में देखा जाता है. उसे न्यूयॉर्क से चलने वाले खालिस्तान समर्थक संगठन सिख्स फ़ॉर जस्टिस के संस्थापक और नेता के तौर पर भी जाना जाता है.

इस रिपोर्ट पर भारत ने क्या कहा 

फाइनेंशियल टाइम्स के इस रिपोर्ट के बाद कई सारे सवाल उठने लगे जिसे देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बयान में कहा कि, “भारत और अमेरिका ने कुछ दिन पहले ही एक दूसरे देशों के बीच रक्षा सहयोग पर हुई वार्ता के दौरान अमेरिकी पक्ष ने संगठित अपराधियों, अवैध बंदूकों के कारोबारियों, आतंकवादियों और अन्य को लेकर हमारे साथ कुछ जानकारियां साझा की थीं.”

“इस तरह की जानकारियां दोनों ही देशों के लिए चिंता का विषय है और अब भारत सरकार ने फैसला लिया है कि इस पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे.” बागची आगे कहते हैं, “हमारे देश ने अपने लेवल पर इन जानकारियों को गंभीरता से लिया है, क्योंकि यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों को भी चोट पहुंचाती हैं. अमेरिका की ओर से दी गई जानकारियों पर पहले ही सम्बंधित विभाग जांच कर रहे हैं.”

क्या इस रिपोर्ट से भारत-अमेरिका के रिश्तों पर पड़ेगा असर?

इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठने लगे हैं कि क्या कनाडा के तरह ही अब भारत और अमेरिका के रिश्तों बिगड़ जाएंगे. क्योंकि, ठीक ऐसा ही आरोप जब कनाडा ने भारत के ऊपर लगाया था तब भारत कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए जबरदस्त पलटवार किया था. भारत द्वारा दिए गए बयानों के कारण ही कनाडा और भारत के रिश्ते अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है.

हालांकि भारत ने जिस तरह की प्रतिक्रिया कनाडा के आरोप पर दिया था अमेरिका की ओर से आरोप लगने की खबरों पर भारत का रुख वैसा नजर नहीं आ रहा है. कनाडा और अमेरिका के आरोपों में फर्क ये है कि अमेरिका ने सार्वजनिक तौर पर इस तरह का आरोप नहीं लगाया गया है.

भले ही अमेरिका ने निज्जर की हत्या को लेकर भारत को जांच में सहयोग करने के लिए कहा था, लेकिन इस पूरे मामले में अमेरिका ने खुलकर भारत की आलोचना भी नहीं की थी. इसके अलावा फिलहाल कई मायनों में अमेरिका को भी भारत की जरूरत है.

दरअसल पिछले कुछ सालों में दरअसल भारत और अमेरिका के रिश्तों के बीच व्यापारिक और रणनीतिक साझेदारी काफी ज्यादा बढ़ी है. भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया उस क्वॉड समूह का भी हिस्सा हैं, जो चीन के दबदबे को चुनौती देने के लिए करीबी रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए बना है.

इसी महीने नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच पांचवीं वार्षिक टू प्लस टू मंत्री स्तर की बैठक हुई है, जिसमें दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों ने हिस्सा लिया था. इस बैठक के दौरान कई अहम फैसले हुए हैं, जिन्हें दोनों देशों के आपसी रिश्तों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है.

हालांकि अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार अविनाश पालीवाल ने इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है, “फाइनेंशियल टाइम्स के इस रिपोर्ट का दोनों देशों के रिश्ते पर गहरा असर होने वाला है. भारत ने अमेरिकी ज़मीन पर गोपनीय ढंग से एक आक्रामक अभियान चलाया है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ या फिर, कम से कम पहले कभी सामने नहीं आया.”

Post Views: 380
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: ani news livebig newsbreaking newsdaily hindi newspaper patiala Punjabdaily punjabi newspaper patiala punjabfast newshindi latest newshindi newshindi news todayindia newslatest breaking news Punjablatest india newslatest Indian hindi newslatest newslatest political news Punjablatest punjabi newsnewsnews hindinews in hindinews indianews latestnews livenews todaypress ki takat daily newspaperpress ki taquat daily hindi newspaperPRESS KI TAQUAT DAILY HINDI NEWSPAPER DELHI AND PRESS KI TAQUAT DAILY PUNJABI NEWSPAPER PATIALApress ki taquat daily punjabi newspaperToday newstop 10 newspaper of Punjabtop newstrending news
ShareTweetPin
Previous Post

पंजाब पुलिस ने अमरीका आधारित जसमीत लक्की द्वारा चलाए जा रहे नशा तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 किलो हेरोइन समेत दो व्यक्ति गिरफ़्तार  

Next Post

Kiara Advani के लिए ‘बेस्ट शेफ’ बने Sidharth Malhotra

Related Posts

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे
INDIA

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे

0
मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 
INDIA

मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 

0
देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस
INDIA

देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस

0
कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात
INDIA

कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात

0
खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया
INDIA

खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया

0
भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा
INDIA

भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा

0
Next Post
Kiara Advani के लिए ‘बेस्ट शेफ’ बने Sidharth Malhotra

Kiara Advani के लिए 'बेस्ट शेफ' बने Sidharth Malhotra

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982