छतरपुर(अमित कुमार)- परम पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की पावन प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा पारस दुबे उर्फ (डब्बू) व मनीष अग्रवाल के कुशल मार्ग दर्शन में शहर भर के 80 विद्यालयों में विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य निर्माण शिविर का आयोजन हुआ।
भोपाल से पधारे गोविन्द जी ने भारत के युवाओं को योग ध्यान और जीवन जीने की विभिन्न युक्तियों के माध्यम से स्वस्थ सुखी और सम्मानित जीवन जीने की कला सिखाई, । सूर्य नमस्कार ,योगसन के फायदे से अवगत कराया ।
बापू के ऊपर विदेशी षड्यंत्र और संस्था के खिलाफ इतने कुप्रचार के बाद भी उनके अनुयायी जी जान से सनातन संस्कृति की सेवा में लगे हुए है।
एक माह से निरंतर शहर भर के नामी विद्यालयों में शिविर आयोजित हुए जिनमें केयर पब्लिक स्कूल, D.P. पब्लिक स्कूल, रायबुल पब्लिक स्कूल, रॉयल इंग्लिश स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुरुकुलम, ओम सरस्वती स्कूल, लक्ष्मण राजा एकेडमी, राधा कृष्णा सन सिटी, संस्कार पब्लिक स्कूल, आदि
समिति द्वारा विद्यार्थी को बाल संस्कार, युवाधन, नारी तू नारायणी, गुलाब होकर महक, ऋषि प्रसाद, लोक कल्याण सेतु (मासिक पत्रिका) आदि विद्यार्थी उपयोगी सत साहित्य हज़ारों की संख्या में निःशुल्क वितरित किया गया। प्राप्त जानकारी से ज्ञात हुआ कि लगभग 89 हजार से अधिक विद्यार्थियों के लाभांवित होने की खबर है । इस प्रकार की सेवा देस के 550 आश्रम और 2500 समितिया कर रही हैं । जिससे करोड़ों करोड़ो विद्यार्थि लाभांवित हो रहे है । यही भारत विश्व गुरु अभियान है ।
मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष डॉ रामस्वरूप ताम्रकार, शम्भु दयाल, श्रीमती विजेता दुबे, शिवम् रैकवार, पुष्पेंद्र यादव, दीपेन्द्र खरे, शैलेंद्र राठौर, शैलेंद्र पटेल, लालू गुप्ता, बृजकिशोर चतुर्वेदी आदि ने दैवी सेवा में सहभागी रहे।












