Sunday, August 17, 2025
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
Advertisement
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

विजीलैंस द्वारा पेट्रोल पंप मालिक से 2 लाख रुपए रिश्वत लेता समाज सेवी और प्राईवेट डाक्टर काबू

admin by admin
in BREAKING, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
विजीलैंस द्वारा पेट्रोल पंप मालिक से 2 लाख रुपए रिश्वत लेता समाज सेवी और प्राईवेट डाक्टर काबू
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
चंडीगढ़, 7 जुलाई(प्रेस की ताकत)
राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एक प्राईवेट डाक्टर और एक समाज सेवी को 2 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है।
गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान डाक्टर अशोक कुमार, बी. ए. एम. एस., जो नवजीवन क्लीनिक चलाता है और समाज सेवी राजवीर सिंह निवासी सुंदर नगर, लुधियाना के तौर पर हुई है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिमों को लखवीर सिंह निवासी गुरू गोबिन्द सिंह नगर, बरोटा रोड, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता लखवीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने कुछ महीने पहले हिन्दोस्तान पैट्रोलियम कंपनी से सभी सरकारी मंजूरियां लेकर पेट्रोल पंप का लायसेंस लिया था। सुखदेव सिंह की ज़मीन पर यह पेट्रोल पंप लगाया गया है। कुछ दिन पहले समाज सेवी राजवीर सिंह 3-4 व्यक्तियों समेत कार रजिस्ट्रेशन नंबर पी. बी. 10 सी. के. 4171 में आया और उसके पेट्रोल पंप की फोटो खींचने लग पड़ा और कहा कि यह पेट्रोल पंप ग़ैर-कानूनी तौर पर स्थापित किया गया है और वह इसको बंद करवायेगा।
शिकायतकर्ता लखवीर सिंह ने बताया कि उसने स्पष्टीकरण देने की कोशिश की कि उसने सभी विभागों से एन. ओ. सी. लेने के बाद ही यह पेट्रोल पंप लगाया है, जिस पर राजवीर सिंह ने उसको धमकिया देनीं शुरू कर दीं कि वह उसका लायसंस रद्द करा देगा। इसके बाद राजवीर ने सोमवार को कुछ व्यक्तियों के साथ जाकर डी. सी. लुधियाना को एक माँग पत्र सौंपा, जिसको डी. सी. ने सम्बन्धित विभाग को मार्क कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने फिर ज़मीन के मालिक सुखदेव सिंह को सभी मामले से अवगत करवाया और सुखदेव ने आगे राजवीर सिंह के नज़दीकी डाक्टर अशोक कुमार के साथ संपर्क किया। उन्होंने बताया कि डाक्टर अशोक कुमार ने ज़िला ख़ाद्य और स्पलाई कंट्रोलर ( डी. एफ. एस. सी.) पूर्वी लुधियाना और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड लुधियाना के सम्बन्धित अधिकारी के नाम पर 25 लाख की रिश्वत माँगी और शिकायतकर्ता ने दोनों को 15 लाख में राज़ी कर लिया। राजवीर और डाक्टर अशोक ने 2 लाख रुपए एडवांस और 3 लाख रुपए 2-4 दिनों में और बाकी 10 लाख रुपए दो किश्तों में देने की माँग की।

RelatedPosts

कृष्ण जन्माष्टमी

कृष्ण जन्माष्टमी

0

आज का पंचांग

0
अनिल विज ने यमुनानगर में फहराया तिरंगा

अनिल विज ने यमुनानगर में फहराया तिरंगा

0
आज का हिन्दू पंचांग    ;  10 मई 2022

आज का पंचांग

0
आर.एस. इण्टर कॉलेज में होगी दिव्य प्रेरणा प्रकाश प्रतियोगिता

आर.एस. इण्टर कॉलेज में होगी दिव्य प्रेरणा प्रकाश प्रतियोगिता

0
रक्षाबंधन

रक्षाबंधन

0

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7-ए और भारतीय दंड संहिता ( आइपीसी) की धारा 120-बी के अंतर्गत एफ. आई. आर. नम्बर 14 तारीख़ 06. 07. 23 दर्ज की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर डाक्टर अशोक कुमार और राजवीर सिंह को डी. एफ. एस. सी . और पी. पी. सी. बी. के अधिकारियों के नाम पर सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर गिरफ़्तार कर लिया। इन दोनों मुलजिमों को डाक्टर अशोक कुमार की तरफ से चलाए जा रहे नवजीवन क्लीनिक से गिरफ़्तार किया गया है और इन मुलजिमों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जायेगा।

ADVERTISEMENT
——–
Post Views: 96
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: application vbdisplay data from datagridview to radiobuttonin vbéditer un rapport en vb netemployee management in vbemployee management system using vbetat avec vbetat en vb netlean vb codenouveau vb netPunjab Vigilance Bureaurapport en vb netsaturn vbtout sur vbtuto vbvbvb and sql projectvb free projectvb full projectvb netvb net 2010vb projectvb project with databasevb projectsvb tutorialVigilance Bureau Punjab
Previous Post

मुख्यमंत्री द्वारा होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में आई. पी. डी. सेवाओं की शुरुआत

Next Post

वीर सैनिक हमारे असली हीरो: ओम प्रकाश धनखड़

Related Posts

कृष्ण जन्माष्टमी
BREAKING

कृष्ण जन्माष्टमी

0
BREAKING

आज का पंचांग

0
अनिल विज ने यमुनानगर में फहराया तिरंगा
BREAKING

अनिल विज ने यमुनानगर में फहराया तिरंगा

0
आज का हिन्दू पंचांग    ;  10 मई 2022
BREAKING

आज का पंचांग

0
आर.एस. इण्टर कॉलेज में होगी दिव्य प्रेरणा प्रकाश प्रतियोगिता
BREAKING

आर.एस. इण्टर कॉलेज में होगी दिव्य प्रेरणा प्रकाश प्रतियोगिता

0
रक्षाबंधन
BREAKING

रक्षाबंधन

0
Next Post
वीर सैनिक हमारे असली हीरो: ओम प्रकाश धनखड़

वीर सैनिक हमारे असली हीरो: ओम प्रकाश धनखड़

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982