इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव के बंगला नम्बर 79 में अचानक अफरातफरी मच गई. मेड बदहवास हालत में थी. उसने पुलिस को सूचना दी. विपुल के बेडरूम में एक बॉ;डी पंखे से ल;टकी थी. ये कोई और नहीं खुद विपुल यादव थे.पूरी बात ये थी कि एयरफोर्स और नक्सल ऑपरेशन के लिए पदस्थ विंग कमांडर विपुल यादव ने फां;सी लगाकर जान दे दी. 39 साल के विपुल यादव ने रायपुर में बंगला नम्बर 79 में अपने घर में अपनी ज़िन्दगी ख़त्म कर दी. विपुल मूलरूप से यूपी के आजमगढ़ के थे.शोक की लहर दौड़ गई. पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव किसी कम से दिल्ली गई थीं. करीब 12 साल पहले 2014 में उन्होंने लव मैरिज की थी.दो बच्चे हैं. एक बेटा नौ साल का और बेटी 7 साल की है. अर्जिता पहले एयरफ़ोर्स में अधिकारी थीं. ये नौकरी उन्होंने छोड़ दी और आईटी सेक्टर में काम करती थीं.
माना जा रहा है कि पत्नी से विवाद के चलते विपुल ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया. हालाँकि अभी वजह स्पष्ट नहीं है.
किसी भी हाल में न टूटने की ट्रेनिंग जिन्हें मिलती है, उन्होंने भी घरेलु परिस्थितियों के आगे हार मान ली. आदमी बाहर किसी भी जंग को लड़ने की हिम्मत रखता है, लेकिन घर की जंग के आगे हार जाता है.













