ADVERTISEMENT
मिजोरम में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। वहीं, छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के 12 विधानसभा क्षेत्रों समेत 20 सीटों के लिए मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में मतदान से एक दिन पहले सोमवार को नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर बम की चपेट में आने से बीएसएफ का एक जवान और मतदान दल के दो सदस्य घायल हो गये।













