अमृतसर, 24-04-2023 (प्रेस की ताकत)– पंजाब में मौसम साफ रहा। हालांकि कई जिलों में बादल छाए रहे। प्रदेश में आज भी मौसम साफ बना हुआ है और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। वेदर सेंटर चंडीगढ़ के मुताबिक, अगले दो दिनों में कई जिलों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
रविवार को पठानकोट और गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि अमृतसर का तापमान 34.4, फिरोजपुर का 33.2, जालंधर का 33.4, लुधियाना का 31.5 और पटियाला का 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा लुधियाना, होशियारपुर, गुरदासपुर, आनंदपुर साहिब, बरनाला, मनसा, मुक्तसर, नवांशहर, संगरूर आदि शहरों में हल्के बादल छाए रहे.













