रक्षाबंधन यानी राखी का त्योहार भाई और बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है. राखी पर भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन लेता है, वहीं, बहन भाई की लंबी आयु की कामना करती है. इस महत्वपूर्ण पर्व के दिन राखी बंधवाते समय कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है. इस दिन शुभ मुहूर्त का खास ख्याल रखना पड़ता है. ऐसे में इस बार राखी बंधवाने का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल कब से कब तक है, ये सारी जानकारी आपको आगे आर्टिकल में दी जा रही है.
सावन के पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन मनाया जाता है. पंचांग के मुताबिक, इस साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त दिन सोमवार को प्रातः 3:04 से शुरू हो रही है, वहीं इसकी समाप्ति 19 अगस्त को ही रात 11:55 पर हो रही है.













