ADVERTISEMENT
पटियाला – प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त उप प्रधान जीवन लाल गुप्ता ने आज मंगलवार को पटियाला में कहा कि भाजपा देश की सबसे मजबूत पार्टी बन चुकी है। कर्नाटक चुनाव में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बढ़ते जनाधार के बावजूद पंजाब में भाजपा 2019 के संसदीय चुनाव शिरोमणि अकाली दल के साथ मिल कर ही लड़ेंगे । वे आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरुआत करने पटियाला पहुंचे थे। कर्नाटक में मिले जनाधार की खुशी में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सर्कट हाउस में लड्डू बांटे।













