जयपुर- राजस्थान के सीकर जिले में दांतारामगढ़ कस्बे में 8 दिसम्बर को होने वाला एक विवाह समारोह रोचक होगा। यहां दूल्हा-दुल्हन परम्परानुसार 7 नहीं, बल्कि 8 फेरे लेंगे।बता दें कि 8वां फेरा रक्तदान करने का वचन देने के लिए होगा। इस फेरे में दूल्हा और दुल्हन के साथ ही वर एवं वधु पक्ष लोगों को रक्तदान करने का संकल्प दिलवाएंगे।मंगलवार को दांतारामगढ़ निवासी यादराम कुमावत के बेटे सोनू का सगाई समारोह था। सोनू ने सगाई से पहले परिजनों के समक्ष जिद कर ली कि यदि वे 8वां फेरा रक्तदान का संकल्प के लिए कराएंगे तो ही वह विवाह करेगा। परिजनों को आखिरकार सोनू की बात माननी पड़ी। मंगलवार को हुए सगाई समारोह में भी दूल्हे सोनू सहित 51 लोगों ने रक्तदान किया और लोगों से रक्तदान के संकल्प फॉर्म भी भरवाए गए।
